Entertainment

Chand Mera Dil: पता चल गई तारीख… इस दिन आएगा अनन्या पांडे-लक्ष्य लालवानी की फिल्म का पहला गाना

Chand Mera Dil Title Track Release: अनन्या पांडे की आखिरी रिलीज फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही. इसके बाद लोगों को उनकी अगली मूवी से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं. अनन्या पांडे जल्द ही लक्ष्य लालवानी के साथ ‘चांद मेरा दिल’ में नजर आने वाली हैं. धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म का बीते दिनों टीजर रिलीज किया गया, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया. जहां अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर ‘चांद मेरा दिल’ के टीजर में टाइटल ट्रैक की एक झलक देखने को मिली थी, वहीं पूरा गाना जल्द ही रिलीज होने जा रहा है, जिसकी तारीख भी सामने आ गई है.

Chand Mera Dil: पता चल गई तारीख… इस दिन आएगा अनन्या पांडे-लक्ष्य लालवानी की फिल्म का पहला गाना
Chand Mera Dil: पता चल गई तारीख… इस दिन आएगा अनन्या पांडे-लक्ष्य लालवानी की फिल्म का पहला गाना

अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर ‘चांद मेरा दिल’ उन फिल्मों में से एक है जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. ये मूवी मई में रिलीज होने वाली है. कुछ ही दिन पहले मेकर्स ने इसके कुछ दिलचस्प पोस्टर जारी किए थे, जिसके बाद इसका टीजर आया, जिसमें लीड जोड़ी की केमिस्ट्री की एक झलक देखने को मिली. अब फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए ‘चांद मेरा दिल’ का टाइटल ट्रैक 13 अप्रैल को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

चांद मेरा दिल टाइटल ट्रैक

बीते रोज धर्मा प्रोडक्शंस ने ‘चांद मेरा दिल’ के नए पोस्टर जारी किए, जिनमें अनन्या पांडे और लक्ष्य नज़र आ रहे हैं. पोस्टरों के साथ ही मेकर्स ने ये भी ऐलान किया कि फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘चांद मेरा दिल’ 13 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा. जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि टीजर में बैकग्राउंड में बज रहे इस गाने की एक छोटी सी झलक दिखाई गई थी, जिसने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया था और वो इसका पूरा वर्जन सुनने के लिए बेताब थे.

इस फिल्म का टाइटल ट्रैक सचिन-जिगर की जोड़ी ने कंपोज किया है, जिसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और इसे फहीम अब्दुल्ला ने गाया है. मेकर्स ने कैप्शन में इस गाने के कुछ बोल भी शेयर किए हैं. उन्होंने लिखा, “इस जनम का रहा तुझसे वादा मेरा, हर जनम में रहेगा… तुझ ही पे फना. चांद मेरा दिल टाइटल ट्रैक: गाना 13 अप्रैल को रिलीज हो रहा है. 22 मई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में.”

‘चांद मेरा दिल’ एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें अनन्या पांडे (चांदनी के किरदार में) और लक्ष्य ललवानी (आरव के किरदार में) नजर आने वाले हैं. ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले विवेक सोनी के डायरेक्शन में बनी है. इसे करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है. ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply