Viral

बिहार में धुल, सकता है 26 जनवरी का जश्न! पश्चिमी विक्षोभ से घनघोर बारिश के आसार, देखें आज की मौसम रिपोर्ट..

बिहार में धुल, सकता है 26 जनवरी का जश्न! पश्चिमी विक्षोभ से घनघोर बारिश के आसार, देखें आज की मौसम रिपोर्ट..
बिहार में धुल, सकता है 26 जनवरी का जश्न! पश्चिमी विक्षोभ से घनघोर बारिश के आसार, देखें आज की मौसम रिपोर्ट..

Bihar Weather Report Today: बिहार में बीते कुछ दिनों से मौसम काफी सुहावना है. दिन के वक्त निकलने वाली धूप से लोगों को कड़ाके की ठंड से काफी राहत मिली है तो वहीं रात के समय भी कंबल-रजाई में सुकून मिल रहा है. हालांकि, अब मौसम फिर से बदलने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की हलचल के चलते आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में पछुआ हवा और कोहरे का प्रभाव बना हुआ है. इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग ने आज यानी रविवार ( 25 जनवरी) राज्य के किसी भी जिले में शीतलहर और कोहरे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. दिन में धूप निकलने का पूर्वानुमान जताया गया है, जबकि सुबह और रात के समय सिहरन महसूस की जा सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक, 26 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है. इसका हल्का प्रभाव 28 जनवरी के आसपास बिहार के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य हिस्सों पर पड़ सकता है. इन क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है, लेकिन राज्य के अन्य भागों में मौसम साफ ही रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 26 जनवरी तक के लिए जारी पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से 14 डिग्री के बीच रहेगा. दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.

मौसम विभाग का अनुसार, भागलपुर का सबौर का सबसे ठंडा स्थान रहा. यहां न्यूनतम पारा 6.9 डिग्री तक गिर गया. राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया. इसमें 0.6 डिग्री की मामूली वृद्धि हुई. गया में 9 डिग्री के साथ 0.6 डिग्री की गिरावट देखी गई. मुजफ्फरपुर में 12.5 डिग्री, पूर्णिया में 11.7 डिग्री, समस्तीपुर में 8.2 डिग्री और राजगीर में पारा 7.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

Jack
the authorJack
Hello friends, Welcome you all to my website. I am the founder of www.khabarmonkey.com. I am SEO/SMO Expert, Digital Marketing, Content Writer and Site Developer