Vacancy

CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई का 10वीं-12वीं बोर्ड प्रैक्टिकल, इंटरनल असेसमेंट पर बड़ा फैसला, स्कूलों को नंबर अपलोड करने के निर्देश

CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई का 10वीं-12वीं बोर्ड प्रैक्टिकल, इंटरनल असेसमेंट पर बड़ा फैसला, स्कूलों को नंबर अपलोड करने के निर्देश
CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई का 10वीं-12वीं बोर्ड प्रैक्टिकल, इंटरनल असेसमेंट पर बड़ा फैसला, स्कूलों को नंबर अपलोड करने के निर्देश

सीबीएसई का स्कूलों को निर्देश

CBSE Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम 17 फरवरी से शुरू हो रहे हैं. इसको लेकर सीबीएसई ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस बीच सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड प्रैक्टिकल, इंटरनल असेसमेंट पर बड़ा फैसला लिया है. इस संबंध में सीबीएसई ने सभी संबद्ध स्कूलों से प्रैक्टिकल, इंटरनल असेसमेंट के नंबर समय पर अपलोड करने काे कहा है. सीबीएसई ने संबद्ध स्कूलों के प्रिंसिपलों से कहा है कि वे सख्ती से इस निर्देश का पालन सुनिश्चित करें और आखिरी तारीख से पहले सभी पेंडिंग प्रोसेस पूरे कर लें.

आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है? सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों को 10वीं और 12वीं बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम और असेसमेंट के नंबर कब तक अपलोड करने हैं? विस्तार से पूरा मामला समझते हैं.

स्कूलों के पास 14 फरवरी तक का समय

सीबीएसई ने सभी संबद्ध स्कूलों के प्रिंसिपल को 14 फरवरी 2026 तक 10वीं और 12वीं बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम और इंटरनल असेसमेंट नंबर अपलोड करने का निर्देश दिया है. सीबीएसई ने संबद्ध स्कूलों के प्रिंसिपल से कहा है कि इस काम को समय से पूरा करें. इसके लिए सीबीएसई ने नया सर्कुलर जारी किया है, जो 1 जनवरी को जारी सकुर्लर का रिमाइंडर है.

स्कूलों को क्या-क्या अपलोड करना होगा?

सीबीएसई ने जारी सर्कुलर में स्पष्ट किया है कि स्कूल प्रिंसिपल को क्या-क्या अपलोड करना है, जिसके तहत 12वीं बोर्ड स्टूडेंट्स के प्रैक्टिकल एग्जाम, प्रोजेक्ट वर्क और इंटरनल असेसमेंट के नंबर के साथ ही इंटरनल ग्रेड अपलोड करने हैं. इसी तरह 10वीं बोर्ड के स्टूडेंट्स के लिए इंटरनल असेसमेंट मार्क्स अपलोड करने हैं.

30 फीसदी स्कूलों ने अभी तक अपलोड नहीं किया डेटा

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम, प्रोजेक्ट वर्क और इंटरनल असेसमेंट के नंबर अपलोड करने को लेकर नया सर्कुलर जारी किया है. इससे पूर्व 1 जनवरी को इस संबंध में सर्कुलर जारी किया गया था. सीबीएसई ने रिमांइडर सर्कुलर में कहा है कि डेटा की समीक्षा के बाद ये सामने आया है कि अभी तक 30 फीसदी स्कूलों ने नंबर अपलोड नहीं किए हैं. तो वहीं कुछ स्कूल पहले के बैच को डिलीट कर रहे हैं और सही किए डेटा को अपडेट कर हैं. ये सुविधा 14 फरवरी तक ही उपलब्ध है.

समय से जारी होगा रिजल्ट

सीबीएसई की इस पहल को समय से 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट जारी करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है. असल में सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम की कॉपियां डिजिटल स्क्रीन पर चेक करने जा रहा है. माना जा रहा है कि इससे पिछले साल की तुलना में मूल्यांकन बेहद कम समय पर होगा. ऐसे में प्रैक्टिकल एग्जाम, प्रोजेक्ट वर्क और इंटरनल असेसमेंट के नंबर जल्दी मिल जाने से रिजल्ट भी समय से जारी हो सकेगा.

ये भी पढ़ें-CBSE 12th Board Exam: पहली बार डिजिटली चेक होंगी 12वीं की कॉपियां? एक्सपर्ट ने 8 सवालों के जवाब में बताया पूरा प्रोसेस

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply