CrimeViral

मौसेरा भाई बनाकर, रखा घर में, कमरे में मिलते हुए पत्नी और प्रेमी को पकड़ा तो…

मौसेरा भाई बनाकर, रखा घर में, कमरे में मिलते हुए पत्नी और प्रेमी को पकड़ा तो…
मौसेरा भाई बनाकर, रखा घर में, कमरे में मिलते हुए पत्नी और प्रेमी को पकड़ा तो…

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां दुदही थाना क्षेत्र के एक वार्ड में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बाहर कमाने गया एक युवक अचानक घर लौट आया और अपनी पत्नी के साथ प्रेमी को देखकर दंग रह गया। मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। बताया जा रहा है कि दुदही निवासी युवक की लगभग छह वर्ष पहले शादी हुई थी। पति-पत्नी के दो छोटे बच्चे हैं। कुछ माह पूर्व एक युवक इस महिला के घर आया था, जिसे महिला ने अपने मौसी का बेटा बताकर घर में रहने दिया। कुछ समय बाद महिला का पति रोज़गार के सिलसिले में बाहर चला गया। इस दौरान महिला अपने बच्चों तथा सास-ससुर के साथ घर पर ही रह रही थी।

बुधवार को जब पति अचानक बाहर से वापस लौटा, तो उसने घर में अपनी पत्नी के साथ उस प्रेमी युवक को मौजूद पाया। दोनों कमरे में साथ थे। इस पर पति और पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे हंगामे में बदल गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और युवक को थाने ले जाने लगी, लेकिन महिला प्रेमी युवक को थाने ले जाने का विरोध करने लगी और पुलिस से बहस करने लगी। इस घटनाक्रम से मौके पर तनाव का माहौल बन गया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष विशुनपुरा विनय कुमार मिश्र ने बताया कि संबंधित युवक शाहजहांपुर जिले का निवासी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला के परिजनों को भी बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मामले की जांच कानून के अनुसार की जा रही है।

Jack
the authorJack
Hello friends, Welcome you all to my website. I am the founder of www.khabarmonkey.com. I am SEO/SMO Expert, Digital Marketing, Content Writer and Site Developer