Viral

अमेठी में व्यापारी का दिनदहाड़े अपहरण, 9 लाख फिरौती तक ली; फिर अयोध्या में छोड़कर भाग गए बदमाश – Khabar Monkey

अमेठी में व्यापारी का दिनदहाड़े अपहरण, 9 लाख फिरौती तक ली; फिर अयोध्या में छोड़कर भाग गए बदमाश – Khabar Monkey
अमेठी में व्यापारी का दिनदहाड़े अपहरण, 9 लाख फिरौती तक ली; फिर अयोध्या में छोड़कर भाग गए बदमाश

अमेठी में व्यापारी का दिनदहाड़े अपहरण.

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को बदमाश खुलेआम चुनौती दे रहे हैं. कुछ ऐसा ही मामला अमेठी में देखने को मिला. यहां दिनदहाड़े एक व्यापारी को बदमाश किडनैप कर उठा ले गए. हैरान करने वाली बात यह है कि अपहरण की यह घटना कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर हुई. बदमाशों ने व्यापाारी के परिजनों से 9 लाख से अधिक की फिरौती तक ले ली, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी. जब पीड़ित ने डायल-112 पर इसकी जानकारी दी तो पुलिस जान पाई. फिलहाल अब पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है. व्यापारी सकुशल अपने घर पहुंच गया है.

पूरा मामला मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र का है. बीती 10 तारीख को भीखीपुर गांव के रहने वाले रमन अग्रहरि अपने छोटे बेटे को सुबह 9 बजे स्कूल छोड़ने गए थे. जब वह स्कूल से लौट रहे थे तो हाईवे पर कुछ बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया. इस दौरान कुछ बदमाश उनकी गाड़ी में बैठ गए और बाहर निकलने को कहने लगे, लेकिन रमन कार से बाहर नहीं निकले. इस पर बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनका हाथ-पैर बांधा और कार सहित उनको लेकर चले गए.

बदमाशों को 9 लाख की फिरौती भी दी

कुछ घंटे बीत जाने के बाद बदमाशों के कहने पर रमन ने अपनी पत्नी के पास फोन किया. रमन ने पत्नी से कहा कि मुझे पैसे की जरूरत है. जल्द से जल्द इंतजाम करो. मैं ड्राइवर को भेज रहा हूं. इसके बाद लगातार उनके नंबर से पत्नी के पास फोन आने लगे. पत्नी ने घर में रखे एक लाख 38 हजार रुपए ड्राइवर से भिजवाया. फिर HDFC बैंक से 4 लाख 40 हजार, PNB से 3 लाख 50 हजार निकालकर ड्राइवर के हाथ से भिजवाया. इन पैसों को देने के बाद रमन की जान बच पाई.

व्यापारी रमन को मारा-पीटा भी

वहीं इसके बाद बदमाशों ने रमन को बुरी तरह मारा-पीटा, फिर अयोध्या के कुमारगंज के पास ले जाकर छोड़ दिया. रमन ने अपने पिता को फोन कर आपबीती बताई. जानकारी होने पर पिता उनको लेने पहुंचे. बेटे की हालत देखकर पिता रोने लगे. इसके बाद परिजनों ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी. हालांकि हद तो तब हो गई, जब 48 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पीड़ित की शिकायत तक नहीं दर्ज हुई.

पत्नी अर्चना देवी ने बताई आपबीती

पीड़ित रमन की पत्नी अर्चना देवी ने बताया कि उनके पति सुबह छोटे बेटे को स्कूल छोड़ने गए थे. वापस आते समय उनको किडनैप कर लिया गया. फिर फोन कर पैसे की मांग की जाने लगी. करीब 9 लाख रुपए किडनैपरों को दिया गया. पैसा लेने के बाद किडनैपरों ने अयोध्या के पास ले जाकर पति को फेंक दिया. पत्नी अर्चना देवी ने बताया कि हमने पुलिस में शिकायती पत्र भी दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. वहीं मामले को लेकर ASP ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं. बहुत जल्द घटना खुलासा किया जाएगा.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply