Viral

UP में गरजा बुलडोजर, देवरिया में 50 साल पुरानी अवैध मजार गिराई, 300 जवान तैनात रहे

UP में गरजा बुलडोजर, देवरिया में 50 साल पुरानी अवैध मजार गिराई, 300 जवान तैनात रहे

देवरियाः उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में रविवार को प्रशासन ने अवैध कब्ज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां करीब 50 साल पुरानी अवैध मजार को गिराने की कार्रवाई की गई। लगभग 6 घंटे तक चले इस अभियान में तीन बुलडोजरों की मदद से मजार परिसर के मुख्य गेट, बाउंड्री वॉल, छह पिलर, तीन दुकानें और गुंबद को गिरा दिया गया। शाम होने के बाद रविवार की कार्रवाई रोक दी गई। सोमवार के दिन हजरत शहीद सैय्यद अब्दुल गनी शाह बाबा मजार के शेष ढांचे को फिर तोड़ा जाएगा। प्रशासन के अनुसार सोमवार को बेसमेंट की छत और हॉल का ध्वस्तीकरण किया जाएगा।

नगर पालिका ने इस बुलडोजर कार्रवाई से पहले शुक्रवार को नोटिस जारी किया था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे छह थानों की लगभग 300 पुलिस फोर्स के साथ नगर पालिका की टीम गोरखपुर ओवरब्रिज के पास स्थित मजार पर पहुंची। परिसर को पहले पूरी तरह खाली कराया गया। इसके बाद सुरक्षा घेरा बनाया गया और फिर ध्वस्तीकरण शुरू हुआ। मौके पर एसडीएम श्रुति शर्मा भी मौजूद रहीं।

अवैध रूप से बनी थी मजार

अब्दुल शाह गनी मजार गोरखपुर रोड ओवरब्रिज से सटी भूमि पर बनी हुई थी। वर्ष 2019 में इसकी पहली शिकायत तत्कालीन जिलाधिकारी से की गई थी। इसके बाद आरबीओ जेई, तहसीलदार और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए।

क्या है विवाद की जड़

बता दें कि अब्दुल गनी मजार गोरखपुर रोड ओवरब्रिज के लिए 14 दिसंबर 2019 को प्रबंध समिति को नोटिस जारी किया गया। हालांकि मामला लगातार तारीखों में उलझता रहा। शुक्रवार को एसडीएम कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां कोर्ट ने भूमि को पहले ही बंजर घोषित कर रखा था। बचाव पक्ष न तो नक्शा पेश कर सका और न ही मजार निर्माण से जुड़े वैध दस्तावेज। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर मजार को गिराने की कार्रवाई शुरू की गई। रविवार को बेसमेंट का कुछ हिस्सा तोड़ने के बाद कार्रवाई रोक दी गई। अब सोमवार को 10–11 बजे के बाद दोबारा अभियान चलाया जाएगा।

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey