
कांग्रेस सांसद शशि थरूर
संसद की विदेश मामलों की स्टैंडिंग कमेटी की आज यानी मंगलवार को बैठक हुई. बैठक के बाद समिति के अध्यक्ष शशि थरूर ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के साथ ट्रेड डील को लेकर चर्चा हुई. सभी विषयों को लेकर सदस्यों ने सवाल उठाए. अधिकारियों ने सभी सवालों का जवाब दिया गया. अधिकारियों के ज्यादातर जवाबों से सभी सदस्य संतुष्ट थे. वहीं, अमेरिका से 500 बिलियन डॉलर के इंपोर्ट मामले पर थरूर ने कहा कि पहले से 42 बिलियन डॉलर का हर साल इंपोर्ट होता था. उसको डबल करना मुश्किल नहीं है.
थरूर ने आगे कहा कि इसमें एयरोप्लेन के पार्ट, डेटा सर्वर, सेमीकंडक्टर जैसी चीजें हैं, उससे आसानी से हो जाएगा. ये भी बताया गया 500 बिलियन कोई कमिटमेंट नहीं है. इसकी कोशिश करेंगे. अगले महीने के मध्य तक अंतरिम एग्रीमेंट फाइनलाइज हो जाएगा. उसमें और चीजें भी सामने आ जाएंगी. बांग्लादेश को लेकर भी मीटिंग में चर्चा हुई. सरकार ने बताया सभी पार्टियों के साथ संपर्क में है.
#WATCH | Delhi: Regarding the meeting of the Parliamentary Standing Committee on External Affairs, Congress MP Shashi Tharoor says, “…The bulk of the discussion focused on the India-EU and India-US trade agreements. Approximately 17 or 18 MPs had questions. We engaged the pic.twitter.com/XQr1FqyvM8
— ANI (@ANI) February 10, 2026
17-18 सांसदों के थे सवाल
थरूर ने आगे कहा कि चर्चा का अधिकांश हिस्सा भारत-यूरोपीय संघ और भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर केंद्रित रहा. लगभग 17 या 18 सांसदों के सवाल थे. हमने विदेश सचिव और वाणिज्य मंत्रालय के चीफ नेगोशिएटर से पूरी तरह से बातचीत की. उन्होंने हमारे सवालों का विस्तार से जवाब दिया. थरूर ने कहा कि आप जानते हैं कि समिति में गोपनीयता के नियम हैं. मगर लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने जो बताया है, उसके आधार पर हम अगले महीने के मध्य तक अंतरिम एग्रीमेंट फाइनलाइज करेंगे. थरूर ने आगे कहा कि जब यह समझौता जारी होगा, तो मुझे लगता है कि लोगों के कुछ सवाल और शंकाएं दूर हो जाएंगी. यह बैठक वास्तव में एक बहुत अच्छी थी.






