Saturday, April 11, 2026
Entertainment

Box Office: जिसका डर था वही हुआ… ‘डकैत’ के आते ही बिगड़ा रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का खेल

Dacoit Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ अब तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही थी. फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन समय के साथ किसी फिल्म की कमाई कम होना आम बात है. पर 23वें दिन इस फिल्म की परफॉर्मेंस काफी स्लो है. और इसकी वजह एक नई रिलीज फिल्म है, जिसका नाम है ‘डकैत’. मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में एक साथ नजर आए हैं. बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन इसे सही रिस्पॉन्स मिल रहा है. चलिए समझते हैं कि कैसे ये फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कमाई पर असर डाल रही है.

Box Office: जिसका डर था वही हुआ… ‘डकैत’ के आते ही बिगड़ा रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का खेल
Box Office: जिसका डर था वही हुआ… ‘डकैत’ के आते ही बिगड़ा रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का खेल

‘धुरंधर 2’ ने 20 दिनों तक डबल डिजिट में कमाई की. 21वें दिन यानी बुधवार 8 अप्रैल को इसकी कमाई सिंगल डिजिट में सिमट गई. फिल्म ने 7.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. 22वें दिन भी फिल्म ने 7.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके बाद ऐसा माना जा रहा था कि फिल्म को रिलीज हुए काफी टाइम हो चुका है और अच्छा-खासा कलेक्शन भी हो गया, ऐसे में अब ये कलेक्शन नॉर्मल है और अब ये फिल्म इसी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर चलती रहेगी. लेकिन 23वें दिन (10 अप्रैल) ‘डकैत’ के रिलीज होते ही कमाई में और भी गिरावट आ गई.

‘डकैत’ और ‘धुरंधर 2’ की कमाई

सैकनिल्क की मानें तो 10 अप्रैल रात 9 बजे तक ‘‘ ने भारत में सिर्फ 4.74 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वहीं डकैत ने रिलीज के पहले दिन ही अब तक 4 करोड़ रुपये अपने नाम कर लिए हैं. ‘डकैत’ का कलेक्शन भले ही ‘धुरंधर 2’ से 74 लाख रुपये कम है, लेकिन ‘डकैत’ एक छोटी फिल्म है और उस हिसाब से इसका कलेक्शन ठीक है. वहीं अगर ‘धुरंधर 2’ कुछ और पैसे भी अपने नाम कर लेती है, तो भी 5.5-6 करोड़ रुपये से ज्यादा आगे जाने की उम्मीद नहीं है. ऐसे में साफ है कि मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म का रणवीर की पिक्चर पर असर तो पड़ा है और कमाई में गिरावट आई है.

इसका अंदाजा ‘डकैत’ की रिलीज के पहले से ही लग रहा था. ऐसा अनुमान था कि भले ही थोड़ा असर पड़े, लेकिन ‘धुरंधर 2’ पर असर तो पड़ेगा और वैसा होता भी दिख रहा है. बाकी दोनों फिल्मों की कमाई के फाइनल आंकड़े 11 अप्रैल सुबह सामने आएंगे.

‘धुरंधर 2’ की कमाई

बहरहाल, मेकर्स की मानें तो ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड 22 दिनों में 1680 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है. ये भारत की अब तक की तीसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. आने वाले कुछ समय में ये पिक्चर 1700 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply