Health

30 की उम्र में 50 जैसी हड्डियां, विटामिन D और कैल्शियम को साथ न लेने के क्या हैं नुकसान

30 की उम्र में 50 जैसी हड्डियां, विटामिन D और कैल्शियम को साथ न लेने के क्या हैं नुकसान
30 की उम्र में 50 जैसी हड्डियां, विटामिन D और कैल्शियम को साथ न लेने के क्या हैं नुकसान

कमजोर हड्डियों के क्या हैं कारण

अब 30 से 40 साल की उम्र में ही लोगों की हड्डियां कमजोर हो रही हैं. इस वजह से पीठ से लेकर कंधों और घुटनों में दर्द की समस्या होने लगती है. हड्डियों में दर्द का एक बड़ा कारण विटामिन डी की कमी है. इस कमी को दूर करने के लिए लोग विटामिन डी की दवाएं खाते हैं तो कुछ लोग इसके इंजेक्शन भी लेते हैं. लेकिन फिर भी कई लोगों में हड्डियों के दर्द की समस्या बनी रहती है, लेकिन इसका कारण क्या है. इस बारे में एक्सपर्ट्स से जानते हैं.

आरएमएल हॉस्पिटल में आर्थोपेडिक विभाग में पूर्व डॉ. संकल्प मेहता बताते हैं कि शरीर में हड्डियों की कमजोरी का एक बड़ा कारण विटामिन डी होता है. आज के समय में लोग धूप नहीं लेते हैं, जिससे शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है, इसको दूर करने के लिए सप्लीमेंट दिए जाते हैं, लेकिन केवल विटामिन डी नहीं, इसके साथ शरीर में कैल्शियम की मात्रा भी सही होना जरूरी है. लेकिन कई लोगों में कैल्शियम भी कम होता है. वह इसका टेस्ट नहीं कराते हैं और केवल विटामिन डी का टेस्ट कराकर उसकी दवाएं खाते हैं. ऐसे में हड्डियों की सही तरह से रिपेयर नहीं हो पाती है.

विटामिन डी के साथ- साथ कैल्शियम भी उतना ही जरूरी

डॉ मेहता कहते हैं कि शरीर में विटामिन डी तभी सही से काम करता है जब कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में हो. अगर कैल्शियम कम है तो विटामिन D खाने के बावजूद हड्डियां मजबूत नहीं बन पातीं हैं. ऐसे में इनको साथ लेना जरूरी है. अगर कोई व्यक्ति विटामिन डी के साथ कैल्शियम नहीं लेता है तो इससे ओस्टियोपोरोसिस का खतरा रहता है. इससे कम उम्र में ही हड्डियां पतली और कमजोर हो सकती हैं, जिससे फ्रैक्चर का जोखिम बढ़ जाता है. इससे मसल पेन और थकान भी बनी रहती है. विटामिन D और कैल्शियम की कमी से मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी भी महसूस हो सकती है.

किन लोगों को ज्यादा खतरा?

जो धूप में कम निकलते हैं

ऑफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करने वाले

जंक फूड ज्यादा खाने वाले

महिलाओं में, खासकर 30 के बाद

कितना विटामिन डी और कैल्शियम लेना जरूरी है

वयस्कों को रोजाना लगभग 600800 IU विटामिन D जरूरी है

कैल्शियम की बात करें तो रोज 8001000 mg कैल्शियम की जरूरत होती है (डॉक्टर की सलाह अनुसार)

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply