5 घंटे फंसे रहे, खिड़कियां काटकर शव निकाले; 3 गुरुग्राम के रहने वाले… ˌ

5 घंटे फंसे रहे, खिड़कियां काटकर शव निकाले; 3 गुरुग्राम के रहने वाले… ˌ

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में देर रात 2 बजे तेज रफ्तार कार डंपर में घुस गई, जिससे कार में सवार 4 दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार बुरी तरह पिचक गई। 5 घंटे बाद कार की खिड़कियों को कटर से काटकर शव बाहर निकाले। सभी को पोस्टमॉर्टम के लिए महेंद्रगढ़ के सिव

मृतकों में गुरुग्राम के गांव सिकोपुर का गौरव व सचिन, फरुखनगर का कंवरपाल और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का अंकित शामिल है।

कुआं पूजन कार्यक्रम के लिए महेंद्रगढ़ आए थे कनीना थाना से जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 4 दोस्त गुरुग्राम से महेंद्रगढ़ जिले के गांव नीमहेड़ा में कुआं पूजन कार्यक्रम में आए थे। गौरव की बुआ की लड़की के यहां कुआं पूजन कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात को करीब 2 बजे चारों वर्ना गाड़ी में सवार होकर वापस गुरुग्राम जा रहे थे।

कार से निकालने के बाद डेडबॉडी ले जाते हुए लोग।
ड्राइवर ने नियंत्रण खोया, डंपर में घुसी कार उन्होंने बताया कि उन्हानी गांव के पास नहर के नजदीक रोड टूटा हुआ है। वहां पर बड़ी-बड़ी टाइलें लगी हुई हैं। इन टाइलों में कार ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। इससे आगे जा रहे डंपर में घुस गई। इससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

क्रेन से कार निकाली, खिड़कियां काटी हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए थे। पहले क्रेन के जरिए कार को बाहर निकाला गया। इसके बाद कार की खिड़कियों को काटकर उसके अंदर से चारों लोगों को निकाला। मौके से मिले आधार कार्डों से ही मृतकों की पहचान हुई है।

डंपर में फंसी कार को क्रेन के जरिए निकाला गया।
गौरव 3 तो सचिन 1 बच्चे का पिता था गौरव (25) प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। वह तीन में सबसे बड़ा था। उसका एक बेटा और 2 बेटियां हैं। बड़ी बेटी 5, छोटी बेटी 3 और बेटा 2 साल का है। वहीं सचिन (27) होम इंटीरियर और जिम चलाता था। उसका 3 साल का बेटा है।

कंवरपाल की 3 महीने पहले हुई थी शादी कंवरपाल (24) की 1 मार्च को ही शादी हुई थी। वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। अंकित (29) गुरुग्राम में हीरो होंडा सुपर लेबोरेटरी में जॉब करता था। कंवरपाल गौरव की बुआ का लड़का था। वहीं सचिन रिश्ते में गौरव का भतीजा लगता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *