PoliticsViral

BJP’ नेता सत्तू बालिता पर पुलिसकर्मियों से मारपीट का मुकदमा दर्ज शिल्पा शेट्टी से पहुंचते ही हुआ था बवाल!

BJP’ नेता सत्तू बालिता पर पुलिसकर्मियों से मारपीट का मुकदमा दर्ज शिल्पा शेट्टी से पहुंचते ही हुआ था बवाल!

कोटा: राजस्थान का एजुकेशन हब कहे जाने वाले कोटा शहर में 2 मार्च को भारी बवाल हो गया। इसके वबाल के बाद इस मामले में बड़ा अपडेट मिली है। दरअसल, यहां बीते दिनों कोटा प्रीमियर लीग के समापन समारोह के दौरान रविवार को भारी हंगामा हो गया था। इस दौरान जेके पवेलियन स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में विवाद खड़ा हो गया। इस दौरान आरोप लगाया गया कि भाजपा नेता और कोटा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा उर्फ सत्तू बालिता ने यहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। इस घटना के बाद कोटा के नयापुरा थाने में उनके खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानें क्या हुआ था, पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंची थीं। उनके मंच पर आते ही दर्शकों की भीड़ उत्साह में आगे बढ़ने लगी। भारी भीड़ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी लगातार लोगों को पीछे हटाने और व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान आरोप है कि सत्तू बालिता अपने कुछ समर्थकों के साथ पुलिसकर्मियों के पास पहुंचे और व्यवस्थाओं को लेकर आपत्ति जताने लगे। गुस्सा जाहिर करने लगे। इसके बाद विवाद बढ़ गया।

पुलिसकर्मियों का आरोप
पुलिसकर्मियों से मिली शिकायत के अनुसार, इस दौरान सत्तू बालिता ने ड्यूटी पर तैनात एक महिला हेड कॉन्स्टेबल से अभद्र भाषा में बात की, गाली-गलौज किया। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर कथित तौर पर हाथापाई की नौबत आ गई। पुलिस का आरोप है कि बीजेपी नेता ने इस दौरान पुलिस के एक जवान को थप्पड़ मारा दिया । उन्होंने और उनके समर्थकों ने अन्य कर्मियों की वर्दी पकड़कर धक्का-मुक्की की गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एसपी तेजस्वनी गौतम का कहना है कि पुलिस जांच टीम पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी लिए जा रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा नेता का जानिए क्या है कहना
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सत्तू बालिता ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। हालांकि उन्होंने इस बात को स्वीकारते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान भीड़ अधिक होने के कारण धक्का-मुक्की जरूर हुई, लेकिन उन्होंने किसी पुलिसकर्मी के साथ मारपीट या अभद्रता नहीं की।

जानिए कौन हैं सत्तू बालिता
भाजपा नेता सत्य प्रकाश शर्मा ( सत्तू बालिता) के नाम से भी पहचाने जाते हैं। राजस्थान के कोटा में भारतीय जनता पार्टी के नेता के तौर पर उनकी खास पहचान है। वे कोटा भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में कोटा जिला क्रिकेट एसोसिएशन (KDCA) के सचिव हैं।

Leave a Reply