Viral

BJP की अंदरूनी कलह में बाजी मार लेंगे जयंत चौधरी? इस सीट पर…


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. इस बीच एनडीए के सहयोगी जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोक दल ने एक बड़ा दांव चल दिया है. खबरों की मानें तो रालोद ने बीजेपी से मेरठ की सरधना सीट पर दावा किया है. पार्टी ने ये कदम ऐसे समय में उठाया है जब पश्चिमी यूपी में बीजेपी के दो दिग्गज नेता संजीव बालियान और संगीत सोम के बीच सियासी वर्चस्व की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है.

दरअसल बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम और पूर्वी सांसद संजीव बालियान के बीच विवाद की शुरुआत 2022 में हुई जब सरधना सीट से संगीत सोम को हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने बालियान को जिम्मेदार बताया और दावा किया उन्हें जाटों का वोट नहीं मिला. 2024 में संजीव बालियान ने भी हार के लिए ठाकुर वोट नहीं मिलने के पीछे संगीत सोम पर आरोप लगाते हुए ठीकरा फोड़ दिया.

बीजेपी में मचे घमासान के बीच फैसला
इस विवाद को हवा बीते रविवार को मिली, जब संजीव बालियान सरधना में एक कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सांसद हनुमान बेनीवाल भी आए थे. इस दौरान बालियान ने कहा कि वो अपने अपमान को कभी नहीं भूलेंगे और इसका बदला लिया जाएगा. बालियान का इशारा संगीत सोम की ओर ही था.

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक इस विवाद के बाद रालोद के बड़े नेता ये माना है कि रालोद ने गठबंधन में सरधना सीट समेत मेरठ की तीन सीटों पर दावा किया है. इनमें सरधना के अलावा सिवालखास और किठौर विधानसभा शामिल हैं. 2022 के चुनाव रालोद ने सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और इन तीनों ही सीटों पर BJP को हार का सामना करना पड़ा था.

रालोद को दी जा सकती है सरधना सीट
सिवालखास से आरएलडी विधायक ग़ुलाम मोहम्मद, किठौर से सपा विधायक शाहिद मंजूर और सरधना सीट पर सपा के अतुल प्रधान ने बीजेपी के संगीत सोम को 18 हज़ार वोटों से मात दी थी. सूत्रों के मुताबिक़ आरएलडी को ये सीट देने से इस सीट पर संगीत सोम और बालियान के बीच की रार से बचा जा सकता है और रालोद को जाट व ठाकुर दोनों वोटर मिलकर समर्थन कर सकते हैं.

राजनीतिक जानकारों का भी मानना है कि सरधना सीट को रालोद के खाते में देकर बीजेपी दोनों नेताओं की दुश्मनी से निकल सकती है. सरधना केवल एक सीट नहीं बल्कि जाटलैंड का दिल मानी जाती है. इस सीट पर जीत से पश्चिमी यूपी में बड़ा संदेश दिया जा सकता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply