छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की हुई पुष्टि, 5 हजार मुर्गियों, 12 हजार चूजों और 17 हजार अंडों को किया नष्टीकरण !! “ • ˌ

छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की हुई पुष्टि, 5 हजार मुर्गियों, 12 हजार चूजों और 17 हजार अंडों को किया नष्टीकरण !! “ • ˌ

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। खबर सामने आने के बाद पशुपालन विभाग नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ चुकी है। रायगढ़ के चक्रधर नगर पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू H5N1 की पुष्टि होने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए 5000 मुर्गियों, 12000 चूजों और 17000 अंडों को नष्टीकरण किया गया।

इंफेक्टेड जोन और सर्विलांस जोन घोषित
पशुपालन विभाग नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाते हुए एक किलोमीटर का क्षेत्र ‘इंफेक्टेड जोन’ और 10 किलोमीटर का ‘सर्विलांस जोन’ घोषित किया गया है। इसके साथ ही मुर्गी और अंडे की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम ने डोर-टू-डोर सर्वे चालू कर दिया है। मुर्गी दुकानों को बंद कराया जा रहा है।