बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
UP: बाहुबल की कब्जाई जमीन पर जनहित का आशियाना… सरकार की इस पहल का मतलब समझें​ | Parthiv Patel ने मिस की BCCI की डेडलाइन, क्या Chief Selector पद की दौड़ से हुए बाहर?​ | कुत्ते को मार रहा था बेटा, पिता ने रोका तो उसी डंडे से पीटकर ले ली जान; दिल दहला देगी हैवानियत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bike Challan Rules: बाइक पर तीन सवारी और हेलमेट को लेकर क्या हैं नियम? जानें कितने रुपये का लगेगा जुर्माना​

Bike Challan Rules: भारत में आजकल हर दूसरे व्यक्ति के पास बाइक है। ऐसे में कोई अकेले तो कोई परिवार के सदस्यो या दोस्तों के साथ बाइक से सफर करते हैं। लेकिन बाइक में 2 लोग ही बैठ सकते हैं। वो भी दोनों का हेलमेट लगाना अनिवार्य है।  चालक के अलावा केवल 1 व्यक्ति ही बैठ […]

Bike Challan Rules: भारत में आजकल हर दूसरे व्यक्ति के पास बाइक है। ऐसे में कोई अकेले तो कोई परिवार के सदस्यो या दोस्तों के साथ बाइक से सफर करते हैं। लेकिन बाइक में 2 लोग ही बैठ सकते हैं। वो भी दोनों का हेलमेट लगाना अनिवार्य है। 

चालक के अलावा केवल 1 व्यक्ति ही बैठ सकता है। यानी चालक सहित कुल मिलाकर अधिकतम 2 लोग ही बैठ सकते हैं। अब अगर बाइक में तीन लोग सवार है और उनमें से दो ने हेलमेट लगाया है, लेकिन तीसरे ने नहीं लगाया तो ऐसे में बिना हेलमेट पहने बाइक सवार और बाइक में तीसरे व्यक्ति के बैठने की वजह से चालान काटा जा सकता है।

क्या कहते हैं नियम?

भारत में मोटर वाहन अधिनियम की धारा 128के अनुसार, बाइक या किसी भी दोपहिया वाहन पर चालक के अलावा केवल 1 व्यक्ति  ही बैठ सकता है। यानी चालक सहित कुल मिलाकर अधिकतम 2 लोग ही बैठ सकते हैं। 

यदि बाइक पर 3 लोग बैठे पाए जाते हैं, तो भारत में मोटर वाहन अधिनियम की धारा 194C के तहत चालान कटता है। आमतौर पर 3 सवारी होने पर ₹1,000 तक का जुर्माना लग सकता है।

अगर तीनों ने हेलमेट नहीं पहना?

यदि किसी भी सवारी ने हेलमेट नहीं पहना है, तो धारा 194D के तहत ₹1,000 का अतिरिक्त जुर्माना लग सकता है और ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड हो सकता है।
 
नए ट्रैफिक नियमों के अनुसार, 4 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे को भी पूरा यात्री गिना जाता है। इसका मतलब यह हुआ कि मातापिता और एक बड़े बच्चे के साथ 3 लोग होने पर भी चालान कट सकता है।

3 लोग बिना हेलमेट के सवार तो जुर्माना?

अगर किसी बाइक में 3 लोग बैठे है और तीनों लोगों ने हेलमेट नहीं लगाया तो दो चालान कट सकते हैं। एक चालान 3 लोगों के बैठने पर और दूसरा हेलमेट न लगाने पर ऐसे 2 चालान काटे जा सकते हैं। 

हेलमेट न पहनने पर धारा 194D के तहत 1000 रुपये तक का चालान काटा जाता है। वहीं बाइक पर 3 लोग बैठने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 194C के तहत 1,000 रुपये का चालान काटा जाता है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY