
BSEB Board 12th result 2026 Live: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 का रिजल्ट आज दोपहर करीब 1.30 बजे आने वाला है। तीन स्ट्रीम- साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट 23 मार्च को बोर्ड के दफ्तर से जारी किया जाएगा। राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी करेंगे। बिहार बोर्ड के सभागार से ऑनलाइन जारी होगा रिजल्ट। परिणाम घोषित होते ही छात्र बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के अ
बिहार बोर्ड (BSEB) के पिछले रिकॉर्ड को देखें, तो बोर्ड हर साल मार्च महीने में ही 12वीं का रिजल्ट जारी करता रहा है। साल 2025 में रिजल्ट 25 मार्च को घोषित किया गया था, जबकि 2024 में यह 23 मार्च को जारी हुआ था। इस साल भी यही ट्रेड फॉलो किया जा रहा है और रिजल्ट आज यानी 24 मार्च को दोपहर 1.30 बजे जारी किया जाएगा।
Bihar School Examination Board (BSEB) के 12वीं के छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट्स, जैसे- interbiharboard.com और bsebexam.com पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों या किसी भी अनऑफिशियल लिंक से दूर रहें, क्योंकि इससे गलत जानकारी मिल सकती है और कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। सही और सुरक्षित तरीका यही है कि रिजल्ट चेक करने के लिए सिर्फ बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें, ताकि आपको सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले।
कहां और कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?Bihar School Examination Board (BSEB) के 12वीं रिजल्ट और स्कोरकार्ड को चेक व डाउनलोड करने का आसान तरीका। रिजल्ट कैसे देखें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें:
सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
रिजल्ट वाले सेक्शन में जाकर BSEB Class 12 Result 2026 लिंक खोलें
अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें
जानकारी सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें
ऑनलाइन मार्कशीट में ये जानकारी होगी:
हर विषय के नंबर
कुल अंक (Total Score)
डिवीजन (First/Second/Third)
पास या फेल स्टेटस
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी (नाम, रोल नंबर, मार्क्स आदि) को ध्यान से जरूर चेक करें, ताकि कोई गलती हो तो समय पर सुधार कराया जा सके।





