
नई दिल्ली Updated: March 29, 2026 15:28 IST बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं में इस साल दो लड़कियों ने एकसाथ टॉप किया है। इनके 98.40 प्रतिशत मार्क्स हैं। को गूगल पर फेवरेट बनाएँ
हमें फॉलो करें BSEB Bihar Board 10th Result 2026 Toppers List: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च 2026 (रविवार) को जारी कर दिया गया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा की जिसमें शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर उपस्थित रहे। परिणाम की घोषणा किए जाने के बाद रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट result.biharboardonline.org और matricbiharboard.com पर अपलोड कर दिया गया। इसके अलावा स्टूडेंट्स हमारी सहयोगी वेबसाइट Education.indianexpress.com पर भी रिजल्ट को चेक और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
दो बेटियों ने किया टॉप
बिहार बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस साल कक्षा 10वीं में दो छात्राओं ने एकसाथ टॉप किया है। जमुई स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, छौरही, वैशाली जिले की सबरीन परवीन इस साल की बीएसईबी मैट्रिक परिणाम 2026 की टॉपर रही हैं। इन दोनों को 500 में से 492 नंबर मिले हैं और इनका पासिंग प्रतिशत 98.4 फीसदी है। टॉप 5 पोजिशन में कुल 14 स्टूडेंट्स का नाम है।
रैंक नाम स्कूल कुल अंक पास प्रतिशत
1 पुष्पांजलि कुमारी सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई 492 98.40%
1 सबरीन परवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय, छौरही, वैशाली 492 98.40%
2 नाहिद सुल्ताना आर कृत हाई स्कूल, बनवारीपुर, बेगूसराय 489 97.80%
3 अनुपा कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, खरहना, बक्सर 488 97.60%
3 ओम कुमार बी एस एस हाई स्कूल, राजवाड़ा, बेगूसराय 488 97.60%
4 ज्योति कुमारी जे पी एन हाई स्कूल, नरहन, समस्तीपुर 487 97.40%
4 अनुभव कुमार मदिता विद्यार्थी एच/एस, भारतशिला, बांका 487 97.40%
4 अंश राज उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बैरिया, पूर्णिया 487 97.40%
5 प्रेरणा कुमारी आर कृत हाई स्कूल, बनवारीपुर, बेगूसराय 486 97.20%
5 नसरीन परवीन आर डी एम हाई स्कूल, गड़हनी, भोजपुर 486 97.20%
5 अभनीश कुमार बी पी हाई स्कूल, बेगूसराय 486 97.20%
5 विकास कुमार गुप्ता एस एस 108 हाई स्कूल, हट्टा, कैमूर 486 97.20%
5 रूपेश कुमार उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुहथ, सहरसा 486 97.20%
5 रितु कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, बैरिया, औरंगाबाद 486 97.20%
बिहार बोर्ड टॉपर्स 2026 पर होगी नकद पुरस्कारों की बरसात
बिहार बोर्ड की ओर से टॉप रैंक हासिल करने वाले छात्रों के लिए आकर्षक पुरस्कार तय किए गए हैं, जो इस प्रकार हैं।
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए टॉपर्स प्राइस मनी एक समान है।
बिहार बोर्ड फर्स्ट टॉपर- 2 लाख रुपये नकद
बिहार बोर्ड सेकंड टॉपर- 1.5 लाख रुपये नकद
बिहार बोर्ड थर्ड टॉपर- 1 लाख रुपये नकद
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं में 4th और 5th रैंक वालों को 30 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा, तो बिहार बोर्ड 10वीं में 4th से 10th रैंक तक के टॉपर्स को 20 हजार रुपये नकद, लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र मिलेंगे।
स्कॉलरशिप का भी मिलेगा लाभ
इन पुरस्कारों के अलावा बिहार सरकार टॉपर्स को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद भी देती है, जो इस प्रकार है।
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं टॉपर्स को 2,000 रुपये प्रति माह (12वीं तक)
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं टॉपर्स को 2,500 रुपये प्रति माह (ग्रेजुएशन तक)
बिहार सरकार की तरफ से चलाई जा रही इस योजना का उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना है।





