Saturday, March 28, 2026
Viral

Bihar Board 10th Result 2026 Live : धड़कनें हुईं तेज, जारी होने वाला है बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, मार्कशीट Link


नई दिल्ली: BSEB 10th Result 2026 , Bihar Board 10th Result 2026 Live Updates , biharboardonline.bihar.gov.in : बिहार बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है। लाखों विद्यार्थियों को मैट्रिक का रिजल्ट आज आने की उम्मीद है। हालांकि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से अभी तक बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की सटीक तिथि व समय की जानकारी नहीं दी गई है। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज शनिवार 28 मार्च को आएगा या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं की गई है। विद्यार्थियों को मैट्रिक परिणाम की तिथि को लेकर बिहार बोर्ड के आधिकारिक बयान का इंतजार है। इंटरमीडिएट के बाद अब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को जारी करने की तैयारी चल रही है। मार्च महीने के शेष बचे 4 दिनों के दौरान मैट्रिक का परिणाम कभी भी जारी हो सकते हैं। बिहार बोर्ड ने मैट्रिक के संभावित टॉपरों के इंटरव्यू ले लिए हैं। 2025 में 29 मार्च को रिजल्ट जारी किया गया था। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bsebexam.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकेंगे। विद्यार्थी अपना रोल नंबर (Roll Number) और रोल कोड (Roll Code) डालकर परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान पर भी अपना परिणाम देख सकेंगे। मैट्रिक का रिजल्ट जारी होने के बाद अप्रैल के पहले सप्ताह से राज्य के सरकारी इंटर स्कूलों में 11वीं कक्षा में दाखिला की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की छात्रों के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रणाली ओएफएसएस के माध्यम से इंटर नामांकन के ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे।

जैसे ही परिणाम घोषित होंगे, छात्र निम्नलिखित वेबसाइटों पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे:

1. biharboardonline.bihar.gov.in

2. results.biharboardonline.com

3. secondary.biharboardonline.com

Bihar Board 10th Result 2026 Direct Link

कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

स्टेप 1 – सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 – होमपेज पर “Bihar Board Matric Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 – अपना रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें।

स्टेप 4 – ‘Submit’ पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।

स्टेप 5 – भविष्य के लिए मार्कशीट को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply