Vacancy

Bihar Board 10th English Model Paper 2026: बिहार बोर्ड 10वीं इंग्लिश में अच्छे अंक पाने के लिए जानें पूरा एग्जाम पैटर्न और तैयारी के आसान टिप्स

Bihar Board 10th English Model Paper 2026: बिहार बोर्ड 10वीं इंग्लिश में अच्छे अंक पाने के लिए जानें पूरा एग्जाम पैटर्न और तैयारी के आसान टिप्स
Bihar Board 10th English Model Paper 2026: बिहार बोर्ड 10वीं इंग्लिश में अच्छे अंक पाने के लिए जानें पूरा एग्जाम पैटर्न और तैयारी के आसान टिप्स

बिहार बोर्ड 10वीं अंग्रेजी
मॉडल पेपर 2026

Bihar Board 10th English Model Paper 2026: बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षाएं फरवरी 2026 में आयोजित की जाएंगी. ऐसे में छात्रों के पास तैयारी के लिए अब कम ही समय बचा है. बिहार बोर्ड का इंग्लिश मॉडल पेपर छात्रों को यह समझने में मदद करता है कि परीक्षा में किस तरह के सवाल पूछे जा सकते हैं. इससे न सिर्फ सिलेबस की रिवीजन होती है, बल्कि छात्रों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है. मॉडल पेपर सॉल्व करने से यह साफ हो जाता है कि किन टॉपिक्स पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है और कहां सुधार करना चाहिए.

परीक्षा का पैटर्न

बिहार बोर्ड की 10वीं इंग्लिश परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी. प्रश्न पत्र इस तरह तैयार किया जाता है कि छात्रों की भाषा समझ, व्याकरण ज्ञान और उत्तर लिखने की क्षमता का सही मूल्यांकन हो सके.

English

खंडA में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होते हैं, जिनमें से केवल 50 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है. हर सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलता है. अगर छात्र 50 से ज्यादा प्रश्न हल करते हैं, तो केवल पहले 50 उत्तरों का ही मूल्यांकन किया जाएगा. उत्तर OMR शीट पर नीले या काले बॉल पेन से भरना होता है. खंडB में कुल 11 वर्णनात्मक प्रश्न होते हैं, जिनके उत्तर विस्तार से लिखने होते हैं.

तैयारी के आसान और प्रभावी टिप्स

इंग्लिश में अच्छे अंक लाने के लिए छात्रों को पुराने प्रश्न पत्र और मॉडल पेपर नियमित रूप से हल करने चाहिए. इससे परीक्षा पैटर्न समझने में आसानी होती है. रोजाना रिवीजन करें, शब्दावली और ग्रामर पर खास ध्यान दें. साथ ही टाइम मैनेजमेंट की प्रैक्टिस करें ताकि परीक्षा के दौरान सभी प्रश्न समय पर हल किए जा सकें.

आंसर-की

अगर किसी प्रश्न के आंसर को लेकर छात्रों को आपत्ति होती है, तो वो निर्धारित समय के अंदर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. बोर्ड इन आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों से कराता है. इसके बाद जारी की गई फाइनल आंसर-की के आधार पर कॉपियों का मूल्यांकन किया जाता है, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रहती है.

Bihar Board 10th English Model Paper 2026 Download

ये भी पढ़ें-UP Police Constable Bharti 2026: यूपी पुलिस में 32,679 कॉन्स्टेबलों की भर्ती, UPPPRB ने जारी किया नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक करें आवेदन

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey