
Grammy Awards 2025: एमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर में साल 2025 के ग्रैमी अवार्ड्स का आयोजन किया गया। ऐसे में हॉलिवुड के तमाम सिंगर और एक्टर्स अवॉर्ड फंक्शन की शोभा बढ़ाने पहुंचे। अपने स्टाइल और फैशन सेंस से कलाकारों ने सभी का दिल जीता।
इस बीच ग्रैमी अवार्ड्स के रेड कार्पेट पर कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देख सभी दंग रह गए। एमरिकन रैपर कान्ये वेस्ट की पत्नी बियांका सेंसोरी कैमरे के आगे बिना कपड़ों के पहुंची। हर तरफ बियांका की तस्वीरें और फ़ोटोज़ वायरल हो रही हैं। आखिर ये पूरा मामला है क्या जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
रैपर कान्ये वेस्ट एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल ग्रैमी अवार्ड्स 2025 (Grammy Awards 2025) के रेड कपर्ट पर कान्ये वेस्ट पत्नी बियांका सेंसोरी संग पहुंचे। इस दौरान बियांका (Bianca Censori) ने लॉन्ग कोट पहना हुआ था लेकिन जैसे ही मोडल ने उसे उतारा वहाँ सभी मौजूद लोग हैरान रह गए। बियांका ने ट्रांसपेरेंट कपड़े पहने जिसमें उनका पूरा शरीर दिखाई दे रहा था। सोशल मीडिया पर लोग ये देख हैरान है और कपल को बुरी तरीके से ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि कई यूजर कह रहे हैं कि बियांका ने स्किन कलर के कपड़े पहने हुए हैं।