Bhooth Bangla: लंबे वक्त के बाद अक्षय कुमार हॉरर कॉमेडी जॉनर में कदम रखने जा रहे हैं. ‘भूत बंगला’ के ट्रेलर को गजब का रिस्पॉन्स मिला है. यह एक फैमिली एंटरटेनर है, जिसका यूएसपी है- प्रियदर्शन और अक्षय कुमार का एक साथ आना. दोनों काफी वक्त बाद साथ आ रहे हैं. यूं तो इस साल अक्षय कुमार की और भी फिल्में रिलीज होंगी, जिसमें ‘हैवान’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ शामिल है. फिलहाल 17 अप्रैल को भूत बंगला का हर कोई इंतजार कर रहा है, उससे पहले ही यानी 16 अप्रैल को पेड प्रीव्यू होंगे. फिल्म में राजपाल यादव, परेश रावल, असरानी, तबू, वामिका गब्बी और मिथिला काम कर रही हैं. जबकि, एकता कपूर का प्रोडक्शन हाउस पैसे लगा रहा है. इसी बीच जानिए किसके कहने पर Mithila Palkar को अक्षय कुमार की बहन का रोल मिला.
अगर आप ट्रेलर देख चुके हैं, तो समझ गए होंगे कि फिल्म में का भूतनियों से पंगा होने वाला है. एक वधुसुर नाम का राक्षस भी है, जो उस जगह किसी की शादी नहीं होने देता. जबकि, मिथिला पालकर फिल्म में अक्षय कुमार की बहन के रोल में हैं. जिसकी शादी की तैयारी हवेली में चल रही है. ट्रेलर में एक फनी सीन है, जहां अक्षय खुद मिथिला को कहते हैं- बहन डर गई, डर गई. पर मिथिला को इस एक्ट्रेस के कहने पर फिल्म में जगह मिली है.
‘भूत बंगला’ में मिथिला को कैसे मिला मौका?
मिथिला पालकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया. जिसमें प्रियदर्शन नजर आ रहे थे.साथ ही फैंस के साथ यह बात शेयर की, कि उन्हें अक्षय कुमार की फिल्म में रोल कैसे मिला. वो कहती हैं- ”एक ऐसा मौका जिसकी मैंने अपने लिए कभी कल्पना भी नहीं की थी. कल्याणी प्रियदर्शन की मैं बहुत आभारी हूं, जिनके बिना इस विचार की शुरुआत ही नहीं हो पाती. वो सचमुच लड़कियों की सच्ची दोस्त हैं. और प्रियन सर, मुझ पर भरोसा करने के लिए आपका धन्यवाद. मैं आपको बता नहीं सकती कि आपकी फिल्मों की दुनिया का हिस्सा बनना मुझे कितना अनमोल लगता है. मैं हमेशा आपकी आभारी रहूंगी. जी हां, प्रियदर्शन ने अपनी बेटी कल्याणी के कहने पर मिथिला को मौका दिया.
View this post on Instagram
कुछ वक्त पहले ही रियलिटी गेम शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून के सेट पर अक्षय कुमार ने बड़ा खुलासा किया था. वो बताते दिखे थे कि, भूत बंगला में मिथिला भूत का नहीं, बल्कि मेरी बहन का रोल करती दिखेंगी.





