Saturday, April 11, 2026
Entertainment

Bhansali Film: रणबीर-विकी के बाद 1200 करोड़ी सुपरस्टार पर दांव खेलेंगे भंसाली! बहुत बड़ी फिल्म बनाने जा रहे

Bhansali Next Film: कई बड़ी फिल्में इस साल रिलीज होने वाली हैं, जिनका इंतजार फैन्स कर रहे हैं. जिन फिल्मों की यहां बात हो रही हैं, उस लिस्ट में LOVE AND WAR भी शामिल हैं. जी हां. संजय लीला भंसाली अपनी अगली फिल्म पर लंबे वक्त से काम कर रहे हैं. जिसमें रणबीर कपूर और विकी कौशल लीड रोल में हैं. जबकि उनके साथ आलिया भट्ट बतौर फीमेल लीड दिख रही हैं. अब भी फिल्म का काम पूरा हुआ है या नहीं, कोई अपडेट नहीं है. लेकिन इस फिल्म की शूटिंग काफी लंबी खिंच गई है. अब लगता है कि संजय लीला भंसाली को अपना नया हीरो मिल गया है. जी हां, 1200 करोड़ी एक्टर पर भंसाली दांव खेलने वाले हैं, पर किस फिल्म में एंट्री हो रही है? जानिए

Bhansali Film: रणबीर-विकी के बाद 1200 करोड़ी सुपरस्टार पर दांव खेलेंगे भंसाली! बहुत बड़ी फिल्म बनाने जा रहे
Bhansali Film: रणबीर-विकी के बाद 1200 करोड़ी सुपरस्टार पर दांव खेलेंगे भंसाली! बहुत बड़ी फिल्म बनाने जा रहे

यूं तो भंसाली ने अबतक दूसरी किसी फिल्म का ऐलान नहीं किया है. फिलहाल उनका पूरा फोकस ही ‘लव एंड वॉर’ है. पर फिर भी कई एक्टर्स से उनका नाम जुड़ रहा है. लगातार कहा जा रहा है कि वो कई एक्टर्स से अगले प्रोजेक्ट के लिए बात कर रहे हैं. दरअसल 2024 में संजय लीला भंसाली ने के साथ एक पीरियड ड्रामा करने की प्लानिंग की थी. जो राइटर अमीश त्रिपाठी की बुक ‘Legend of Suheldev’ पर बेस्ड थी. पर यह प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो पाया. अब लगता है कि फिर साथ आ रहे हैं.

भंसाली को मिल गया अपना नया हीरो?

संजय लीला भंसाली और राम चरण का साथ काम करने का एक प्लान फ्लॉप हो चुका है. लेकिन 2026 में फिर दोनों के साथ आने की जानकारी मिल रही हैं. हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि एक एतिहासिक जंगल एडवेंचर ड्रामा के लिए दोनों के बीच चीजें फाइनल हो गई हैं. इस फिल्म का कनेक्शन कहीं न कहीं ‘राउडी राठौर 2’ से निकला है. दरअसल इस फिल्म को भंसाली ने प्रोड्यूस करने का सोचा था. KV विजयेंद्र प्रसाद ने ‘राउडी राठौर 2’ की स्क्रिप्ट लिखी थी, लेकिन उम्मीद के मुताबिक चीजें नहीं रह पाईं. जिसके बाद फिर उस पर काम शुरू हुआ. ‘गुल्लक 2’ और ‘शक्ति शालिनी’ के राइटर दुर्गेश सिंह ने कहानी को शुरू से शुरू किया. जो कि एक जंगल एडवेंचर ड्रामा है, लेकिन इसकी सेटिंग पिछले जमाने की है.

नई रिपोर्ट से यह भी पता लगा कि उन्होंने अपनी पूरी स्क्रिप्ट को राम चरण के हिसाब से तैयार किया है. जिसे बॉलीवुड का टॉप डायरेक्टर बनाने वाला है. जो कि एक पैन इंडिया फिल्म होगी और हिंदी में बनाई जाएगी. साथ ही तेलुगु, मलयालम, तमिल और कन्नड़ में डब की जाएगी. देखना होगा कि डायरेक्टर की तरफ से कब ऑफिशियल ऐलान किया जाएगा.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply