सावन ख़त्म होने से पहले घर ले आएँ ये 5 चीज़ें, भोलेनाथ धन-धान्य से भर देंगे आपकी झोली

सावन ख़त्म होने से पहले घर ले आएँ ये 5 चीज़ें, भोलेनाथ धन-धान्य से भर देंगे आपकी झोली

सावन का पवित्र महीना 9 अगस्त को सावन पूर्णिमा के दिन समाप्त हो जाएगा। इस पूरे महीने में शिव भक्त भगवान शिव की विशेष आराधना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में भगवान शिव से जुड़ी कुछ ख़ास चीज़ों को घर लाना बहुत शुभ माना जाता है। अगर आप भी भोलेनाथ की कृपा पाना चाहते हैं, तो सावन की समाप्ति से पहले इनमें से कोई एक चीज़ घर ला सकते हैं।


1. भस्म

भगवान शिव को भस्म बहुत प्रिय है, और इसे वैराग्य और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक माना जाता है। सावन के दौरान किसी भी शिव मंदिर से थोड़ी सी भस्म लाकर घर में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह आपको भगवान शिव का आशीर्वाद भी दिलाता है।


2. नया जल पात्र

सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए एक नया पात्र लाना बेहद शुभ माना जाता है। आप पीतल, तांबे या चाँदी का पात्र ला सकते हैं। इस पात्र से शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भोलेनाथ बहुत प्रसन्न होते हैं और आपकी झोली धन-धान्य से भर देते हैं।


3. रुद्राक्ष

अगर आप सावन के महीने में रुद्राक्ष घर लाते हैं, तो आपको आध्यात्मिक बल प्राप्त होता है। इसे घर में रखने से परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बना रहता है, मानसिक शांति मिलती है, और रोगों से भी मुक्ति मिलती है।


4. महामृत्युंजय यंत्र

सावन में महामृत्युंजय यंत्र को घर लाने से दुर्भाग्य दूर होता है और घर के वास्तु दोष ख़त्म होते हैं। यह यंत्र भगवान शिव का प्रतिनिधित्व करता है और इसे घर में स्थापित करने से भोलेनाथ हमेशा आपकी सुरक्षा करते हैं।


5. डमरू

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, डमरू को ब्रह्मांडीय ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। सावन में भगवान शिव के इस वाद्य यंत्र को घर लाने से घर से नकारात्मकता दूर होती है। डमरू को घर में रखने से घर में धन-संपदा बनी रहती है और कई तरह के वास्तु दोष भी दूर होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *