Beauty Tips: आलसी लड़कियों के लिए बेहद काम की है ये टिप्स, चुटकियों में होगी ‘रेडी’
लड़कियों और महिलाओ को अक्सर शिकायते सुनने को मिलती है कि वे तैयार होने में घंटो लगाती है | वैसे देखा जाए तो इसमें उनकी कोई गलती नहीं होती है, क्योंकि सूंदर दिखना लगभग सबकी प्राथमिकता होती है | लेकिन कुछ लड़कियां अक्सर इन चीजों में आलस भी कर जाती है | तो अक्सर ऑफिस जाने वाली और कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए मेकअप करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है | ऐसे में हम आपके लिए मेकअप से जुडी कुछ टिप्स लेकर आये है, जिनकी मदद से आप कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाएगी | तो आइये जानते है आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या खास है |
वाइप्स

अगर आपको अचानक कहीं बाहर जाना है, और मुंह धोने में आलस आ रहा है | तो आप अपने बेड के पास वाइप्स ( Wipes ) जरूर रखे | चेहरे को साफ़ करने का ये सबसे आसान तरीका है | इतना ही इससे चेहरे पर पिम्पल्स भी नहीं होते है | अगली बार जब भी मुंह धोने में जोर आये तो वाइप्स से चेहरा अच्छे से साफ़ कर सकती है |
चिपचिपे बालो से तुरंत छुटकारा

अगर आप किसी प्रोग्राम में जा रही है, और आपके पास बाल धोने का टाइम नहीं है | ऐसे में चिपचिपे बालो से तुरंत छुटकारा पाने के लिए आप ड्राई शैम्पू का इस्तेमाल कर सकती है | ड्राई शैम्पू के इस्तेमाल से बाल आयल फ्री नजर आते है | हालाँकि इस बात का भी ख्याल रखे की इसका इस्तेमाल आप इमर्जेन्सी के समय ही करे, क्योंकि इसका ज्यादा इस्तेमाल बालो को कमजोर करता है |
दो मिनट में रेडी होंगे बाल

सेहतमंद बालो के लिए उनमे तेल लगाना बेहद जरुरी है | लेकिन अगर तेल लगाने के अगले दिन ही कहीं जाना हो तो बालो की स्टाइलिंग में परेशानी खड़ी हो जाती है | ऐसी स्थिति में आप बालो में ‘हाई स्लीक बन’ ट्राई कर सकती है | ये आपके वेस्टर्न और इंडियन दोनों ही ड्रेसेस पर जचेंगा |
गुलाब जल और पेट्रोलियम जेली

ये टिप केवल लड़की ही नहीं लड़को के लिए भी कारगर है | हर किसी को अपने ऑफिस बैग में एक गुलाब जल स्प्रे और पेट्रोलियम जेली जरूर रखनी चाहिए | ये तुरंत फ्रेश दिखने में मदद करते है | इसके लिए आप अपने चेहरे पर गुलाब जल स्प्रे करे और पौंछ ले | फिर पेट्रोलिम जेली को हाथ और होंठो पर लगा ले | इससे आप एकदम फ्रेश दिखेंगे |