Tech

सावधान! लोकल चार्जर इस्तेमाल करने के ये हैं 3 बड़े खतरे, कीमती फोन हो जाएगा डैमेज

सावधान! लोकल चार्जर इस्तेमाल करने के ये हैं 3 बड़े खतरे, कीमती फोन हो जाएगा डैमेज
सावधान! लोकल चार्जर इस्तेमाल करने के ये हैं 3 बड़े खतरे, कीमती फोन हो जाएगा डैमेज

Local Mobile ChargerImage Credit source: चैटजीपीटी एआई फोटो

Mobile Charger: फोन के बिना कुछ पल भी रह पाना मुश्किल हो गया है क्योंकि छोटे से लेकर बड़े सभी काम, अब स्मार्टफोन की मदद से पूरे हो जाते हैं. मोबाइल खरीदने के लिए तो लोग हजारों-लाखों रुपए खर्च कर देते हैं लेकिन जब बात आती है चार्जर की, तो अक्सर देखा गया कि लोग कुछ पैसे बचाने के चक्कर में मार्केट जाकर लोकल चार्जर खरीद लाते हैं. शुरुआत में तो लगता है कि हमने सस्ता चार्जर खरीदकर पैसे बचा लिए लेकिन एक गलत चार्जर आपके कीमती फोन को डैमेज भी कर सकता है, हम आज आप लोगों को लोकल चार्जर इस्तेमाल करने के कुछ खतरों के बारे में बताने वाले हैं जो आपके फोन को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

फोन और आपके लिए खतरा

ऑरिजनल के बजाय लोकल चार्जर का इस्तेमाल करने से न सिर्फ फोन को बल्कि आपको भी नुकसान हो सकता है. चौंक गए कि वो कैसे? लोकल चार्जर की वजह से फोन में ओवरहीटिंग की दिक्कत हो सकती है जिससे फोन का टेंपरेचर बढ़ सकता है. अगर ये टेंपरेचर ओवर हो गया तो फोन फटने की भी नौबत आ सकती है, अब ऐसे में मान लीजिए कि फोन जेब में पड़ा है तो आपको भी चोट पहुंच सकती है.

बैटरी हेल्थ को नुकसान

स्मार्टफोन में लिथियम-आयन (Li-ion) बैटरी का इस्तेमाल होता है. असली उर्फ ऑरिजनल चार्जर एक स्थिर वोल्टेज और करंट फोन में सप्लाई करता है. वहीं, लोकल चार्जर में खराब क्वालिटी के कैपेसिटर का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे करंट बार-बार फ्लकचुएट (ऊपर-नीचे) होता है. इससे बैटरी डैमेज होती है और बैटरी का लाइफस्पैन भी कम होने लगता है.

सेफ्टी रिस्क का खतरा

ऑरिजनल चार्जर को बनाते वक्त और बनाने के बाद कई टेस्ट किए जाते हैं, ये चार्जर शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन जैसी खूबियों से पैक्ड होते हैं. वहीं, दूसरी ओर लोकल चार्जर में इन चीजों को नजरअंदाज कर दिया जाता है जिस वजह से शॉर्ट सर्किट जैसा खतरा बना रहता है.

ये भी पढ़ें- फ्री रिप्लेसमेंट और 6500mAh बैटरी, इस हफ्ते भारत में लॉन्च होगा ये फोन

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey