नेशनल डेस्क: अगर आप जून के महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। जून 2025 में देशभर में बैंकों की कुल 12 दिन की छुट्टियां निर्धारित की गई हैं।
इनमें राष्ट्रीय अवकाश, राज्य स्तरीय त्योहार और साप्ताहिक छुट्टियां शामिल हैं। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने बैंकिंग कार्यों की योजना बना लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।
जून 2025 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
तारीख | दिन | कारण | बैंक अवकाश का प्रकार |
---|---|---|---|
1 जून | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी राज्यों में |
6 जून | शुक्रवार | बकरीद | केरल में |
7 जून | शनिवार | बकरीद | अधिकांश राज्यों में (केरल, गुजरात, सिक्किम, अरुणाचल को छोड़कर) |
8 जून | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी राज्यों में |
11 जून | बुधवार | संत कबीर जयंती / सागा दावा | मेघालय और सिक्किम में |
14 जून | शनिवार | दूसरा शनिवार | सभी बैंकों में अवकाश |
15 जून | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी राज्यों में |
22 जून | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी राज्यों में |
27 जून | शुक्रवार | रथ यात्रा / कांग | ओडिशा और मणिपुर में |
28 जून | शनिवार | चौथा शनिवार | सभी बैंकों में अवकाश |
29 जून | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी राज्यों में |
30 जून | सोमवार | रेमना नी | मिजोरम में |
नोट: कई छुट्टियां राज्य-विशेष हैं, इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने राज्य की छुट्टियों की लिस्ट को चेक करें।
तीन दिन लंबा वीकेंड भी बन रहा है!
केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में 6 से 8 जून तक बैंक बंद रहेंगे, यानी यहां 3 दिन का लंबा वीकेंड रहेगा। इसी तरह कुछ अन्य राज्यों में भी लंबे बैंक बंद रहने की स्थिति बन सकती है।
डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक शाखाओं के बंद रहने के दौरान भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे कि UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप्स और एटीएम सुचारू रूप से काम करते रहेंगे। लेकिन चेक क्लियरेंस, डिमांड ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट जैसे कार्यों के लिए आपको बैंक ब्रांच में ही जाना होता है। इसलिए ऐसे काम समय से पहले निपटा लें।
क्या करें ग्राहक?
- जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा लें
- राज्य के अनुसार छुट्टियों की सूची की जांच करें
- डिजिटल माध्यमों से काम करने की तैयारी रखें