शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: मोदी-पुतिन समेत 4 नेताओं के बड़े बयान, G7 पर पुतिन का तंज, स्थानीय करेंसी में कारोबार बढ़ाने पर जोर​ | यूपी चुनाव: 2027 की जीत के लिए बीजेपी का महामंथन, कोर कमेटी में बनी चुनावी रणनीति​ | Bigg Boss 20: गुल्लू और कनिका मान के बीच बढ़ी नजदीकियां, फ्लर्टिंग ने खींचा ध्यान, क्या शुरू हो रहा है नया लव एंगल?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Baleno या i20? खरीदने से पहले जानें हर महीने की EMI, देखें पूरा हिसाब​

मारुति सुजुकी ने अपनी पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक बलेनो का फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में उतारा है. कंपनी ने इसमें कई बड़े बदलाव किए हैं. कार के फ्रंट डिजाइन को नया रूप दिया गया है. इसके अलावा इसमें नया इंजन, बेहतर सेफ्टी टेक्नोलॉजी और केबिन में कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं. बलेनो को मारुति सुजुकी […]

मारुति सुजुकी ने अपनी पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक बलेनो का फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में उतारा है. कंपनी ने इसमें कई बड़े बदलाव किए हैं. कार के फ्रंट डिजाइन को नया रूप दिया गया है. इसके अलावा इसमें नया इंजन, बेहतर सेफ्टी टेक्नोलॉजी और केबिन में कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं.

बलेनो को मारुति सुजुकी के Nexa डीलर नेटवर्क के जरिए बेचा जाता है. लंबे समय से यह देश की पसंदीदा प्रीमियम हैचबैक में शामिल रही है. हालांकि, भारतीय कार बाजार में SUV और क्रॉसओवर की बढ़ती मांग के कारण हैचबैक सेगमेंट पर दबाव है. इसके बावजूद हाल के समय में छोटी कारों की बिक्री में कुछ सुधार देखने को मिला है.

अब मारुति सुजुकी को उम्मीद है कि फेसलिफ्ट बलेनो की बिक्री को बढ़ाने में मदद करेगा. आने वाले फेस्टिव सीजन से भी कंपनी को फायदा मिलने की उम्मीद है. लेकिन बलेनो के सामने मुकाबला आसान नहीं होगा, क्योंकि बाजार में हुंडई i20 और टाटा अल्ट्रोज जैसी मजबूत कारें मौजूद हैं.

Baleno और i20 की कितनी होगी EMI?

बलेनो और हुंडई i20 की EMI की तुलना करने के लिए दोनों कारों के बेस वेरिएंट को लिया गया है. बलेनो का Sigma Petrol MT और हुंडई i20 का 1.2 Kappa Petrol MT ERA वेरिएंट इसमें शामिल है. इस कैलकुलेशन में दोनों कारों की पूरी एक्सशोरूम कीमत के बराबर लोन माना गया है. ब्याज दर 9.5% सालाना और लोन की अवधि 36 महीने रखी गई है.

इस हिसाब से Maruti Baleno Sigma Petrol MT की EMI करीब ₹19,537 प्रति महीने होगी. वहीं Hyundai i20 1.2 Kappa Petrol MT ERA की EMI करीब ₹19,210 प्रति महीने बैठती है. यानी इस कैलकुलेशन में Hyundai i20 की EMI बलेनो से करीब ₹327 प्रति महीने कम है। हालांकि, यह अंतर बहुत ज्यादा नहीं है.

यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि असल EMI हर ग्राहक के लिए अलग हो सकती है. डाउन पेमेंट, लोन की रकम, बैंक की ब्याज दर, लोन की अवधि, चुना गया वेरिएंट और कंपनी या डीलर की तरफ से मिलने वाली छूट के आधार पर EMI बदल सकती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY