
इन राशियों के लोग लेते हैं सबसे ज्यादा रिस्कImage Credit source: Freepik
Astrology: ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां बताई गई हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि के लोगों के गुण और स्वभाव अलग-अलग होते हैं. हर राशि का एक स्वामी ग्रह है. हर राशि के स्वामी के अनुसार हर राशि के जातक में अच्छे-खराब गुण देखने को मिलते हैं. आज हम आपको उन तीन राशि के जातकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जीवन में जोखिम लेने से पीछे नहीं हटते.
हालांकि, इनका जोखिम लेना कई बार इनको परेशानी में भी डाल देता है. फिर भी ये जीवन में सबसे ज्यादा जोखिम उठाते हैं. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में.
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल हैं. ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है. मंगल की राशि होने के कारण मेष राशि के जातकों में बहुत ज्यादा उर्जा होती है. इस राशि के लोग सफलता पाने के लिए खूब मेहनत तो करते ही हैं साथ ही जीवन में जोखिम उठाने में भी आगे रहते हैं. जोखिम से इनको लाभ भी होता है. मेष राशि के जातक बहुत साहसी होते हैं. ये जीवन में कभी भी नहीं घबराते. हालांकि,कई बार जल्दबाजी में लिए गए इनके फैसले इनको नुकसान पहुंचाते हैं.
सिंह राशि
सिंह भगवान सूर्य की राशि है. सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है. सूर्य देव आत्मविश्वास के कारक माने जाते हैं. सूर्य के प्रभाव की वजह से सिंह राशि वालों में बहुत आत्मविश्वास होता है. यही कारण है कि इस राशि के लोग जीवन में जोखिम लेने से नहीं घबराते. हालांकि 30 की उम्र के बाद इनका स्वभाव बदलता है और जोखिम कम लेने लगते हैं.
धनु राशि
धनु अग्नि तत्व की राशि है. इस वजह से इस राशि के लोग भी जीवन में रिस्क लेने से कभी पीछे नहीं हटते. रिस्क लेने के कारण कई बार ये आर्थिक परेशानियों में फंस जाते हैं, लेकिन कई बार इनको अच्छे रिजल्ट भी रिस्क लेकर मिलते हैं.
ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर रात की पूजा में करें ये आरती, सुख-समृद्धि होगी प्राप्त
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र के नियमों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.






