
बदरुद्दीन अजमल, भूपेन कुमार और हेमंता बिस्वा सरमा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है. असम कांग्रेस के पूर्व चीफ भूपेन कुमार बोरा ने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया, अब उनके बीजेपी में जाने के कयास लगाए जा रहे हैं. कांग्रेस में आई इस हलचल के बाद बदरुद्दीन अजमल के नेतृत्व वाली AIUDF ने कांग्रेस पर हमला बोला है.
AIUDF नेता रफीकुल इस्लाम ने कहा, “भूपेन बोरा असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रेसिडेंट थे और उन्होंने अभी इस्तीफा दिया है. उनकी बॉडी लैंग्वेज से लगता है कि वे BJP में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री से उनकी पहले से ही अच्छी दोस्ती है, लेकिन पता नहीं कांग्रेस पार्टी को क्या हो गया है कि उसने BJP के एजेंट्स को ऊंचे पदों पर बिठा दिया है.”
इस्लाम ने आगे कहा कि भूपेन बोरा ने AIUDF से इसलिए नाता तोड़ा क्योंकि अगर कांग्रेस और AIUDF असम में मिलकर लड़ते, तो BJP सरकार नहीं बना पाती. कांग्रेस को मुस्लिम वोट पसंद हैं, लेकिन जब कोई मुस्लिम लीडर आगे बढ़ता है, तो कांग्रेस वाले उसे बर्दाश्त नहीं कर पाते.”
इस्तीफे के पीछे बताई इग्रनोर होने की वजह
इससे पहले न्यूज़ एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि खड़गे को लिखे अपने लेटर में बोरा ने लिखा था कि पार्टी लीडरशिप उन्हें इग्नोर कर रही है और स्टेट यूनिट में उन्हें उनका हक नहीं दिया जा रहा है.
वहीं AIUDF गुवाहाटी से AIUDF विधायक अमीनुल इस्लाम ने कहा, “यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है. भूपेन बोरा इतने वरिष्ठ नेता हैं, मेरे ख्याल से वे बातचीत करके कोई फैसला लेंगे और एक धर्मनिरपेक्ष बल को मजबूत करेंगे.” मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा के बयान पर इस्लाम ने कहा, “मुख्यमंत्री की बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता.”
आज भूपेन बोरा से मिलेंगे हेमंत बिस्वा
इस्तीफे के बाद आज असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा भूपेन बोरा के घर उनसे मिलने जाएंगे. इससे पहले कांग्रेस की ओर से बोरा को मनाने की कोशिश की गई, लेकिन वह नाकाम रही. उम्मीद जताई जा रही है की कांग्रेस के अगले अध्यक्ष गौरव गोगोई बन सकते हैं.
ये भी पढ़ें- आपकी कथनी-करनी में अंतर, आप कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं, राहुल गांधी पर भड़कीं नवजोत कौर






