Asha Bhosle Acting Debut Movie: सुरों की मलिका कही जाने वाली दिग्गज भारतीय सिंगर आशा भोसले अब हम सबके बीच इस दुनिया में नहीं रहीं. 92 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. वो एक ऐसी सिंगर थीं, जिन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री को 12 हजार से भी ज्यादा गाने दिए. उनकी आवाज और उनके गाने हर किसी के दिल को छू जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने हजारों गाने तो गाए ही, साथ ही एक ऐसी फिल्म भी की, जिसमें उन्होंने बतौर एक्ट्रेस भी काम किया.

ने 79 साल की उम्र में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. साल 2013 में ‘माई’ के नाम से एक फैमिली ड्रामा फिल्म आई थी. बतौर एक्ट्रेस ये उनकी पहली फिल्म थी. फिल्म में वो लीड रोल में थीं. ये भले ही लीड एक्ट्रेस के तौर पर उनकी डेब्यू फिल्म थी, लेकिन पहली बार में ही कैमरे के सामने आकर उन्होंने अपनी अदाकारी से हर किसी का दिल जीत लिया था. उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था.
आशा भोसले का किरदार और फिल्म की कहानी
इस फिल्म में उनका किरदार ऐसा था कि हर कोई देखकर इमोशनल हो गया था, उन्होंने अपने रोल के जरिए ऑडियंस को रुला दिया था. इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी बुजुर्ग महिला का किरदार निभाया था, जिसे अल्जाइमर नाम की बीमारी है. धीरे-धीरे वो अपनी याददाश्त खोती जा रही है. उसके पति नहीं हैं. और इस उम्र में जब बच्चों को अपनी मां का सहारा बनना चाहिए, ऐसे में उनके बेटे उन्हें अकेला छोड़ देते हैं.
पद्मामिनी कोल्हापुरी भी थीं फिल्म का हिस्सा
ऐसे वक्त में सिर्फ उनकी बेटी ही उनका साथ देती है. पद्मामिनी कोल्हापुरी ने उनकी बेटी का रोल किया था. मां का साथ देने के लिए पद्मामिनी कोल्हापुरी के कैरेक्टर को अपने परिवार खिलाफ जाना पड़ता है. धीरे-धीरे मां उन्हें भी नहीं पहचान पाती हैं, लेकिन वो अपनी मां का साथ नहीं छोड़ती हैं. इस फिल्म ने लोगों को भावुक कर दिया था.
ये भी पढ़े-ं
10 साल की उम्र में पहली बार फिल्म के लिए गाया
सिर्फ 9 साल की उम्र में आशा भोसले के सिर से पिता का साया उठ गाया था. पिता के गुजर जाने के बाद घर की जिम्मेदारी उठाने के लिए उन्होंने अपनी बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर गाने गाना शुरू कर दिया था. 10 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार 1943 में आई मराठी फिल्म Majha Bala के गाने ‘चला चला नव बला’ को अपनी आवाज दी थी. उसके बाद से उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी म्यूजिक इंडस्ट्री को ही दे दी.





