Entertainment

Asha Bhosle Last Wish: इस तरह दुनिया छोड़कर जाना चाहती थीं आशा ताई, पिछले साल बताई थी आखिरी ख्वाहिश

Asha Bhosle Last Wish: म्यूजिक इंडस्ट्री की दिग्गज सिंगर आशा भोसले के निधन के बाद उनसे जुड़ी कई यादें और किस्से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली, जहां उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद भर्ती कराया गया था. बताया गया कि वो सीने में इंफेक्शन और कमजोरी की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचीं और बाद में मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनका निधन हो गया. उनके जाने के बाद अब उनकी एक पुरानी आखिरी इच्छा चर्चा में आ गई है, जिसे उन्होंने कुछ साल पहले जाहिर किया था और अब वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

Asha Bhosle Last Wish: इस तरह दुनिया छोड़कर जाना चाहती थीं आशा ताई, पिछले साल बताई थी आखिरी ख्वाहिश
Asha Bhosle Last Wish: इस तरह दुनिया छोड़कर जाना चाहती थीं आशा ताई, पिछले साल बताई थी आखिरी ख्वाहिश

फिल्मी दुनिया की सबसे वर्सेटाइल सिंगर्स के तौर पर पहचानी जाती है. उन्होंने कई अलग-अलग जॉनर के स्टाइल में गाना गाया है. सिंगर के निधन के बाद से उनकी जिंदगी के कई अहम पहलू सामने आ रहे हैं, जिसमें से एक उनकी आखिरी इच्छा भी है. पिछले समय में वो एक पॉडकास्ट में शामिल हुई थीं. इस दौरान उनसे उनकी आखिरी इच्छा के बारे में सवाल पूछा गया था, जहां उन्होंने ये बताया कि वो गाना गाते हुए दुनिया से विदा लेना चाहती हैं.

क्या थी आखिरी इच्छा?

आशा भोसले ने उस दौरान कहा था, मेरी खुद की इच्छा ऐसी है कि गाते गाते ही मैं चली जाऊं, यही मेरी इच्छा है. अभी मुझे सीखने का कुछ नहीं है. गाना मेरी जिंदगी है, बचपन से गाया है, 3 साल से क्लासिकल, बाबा का सिखाया, पूरी जिंदगी उसमें चली गई है. फिल्म लाइन में 82 साल हो गया है, अभी जाकर इच्छा है कि गाते-गाते मेरा दम निकले. मुझे सबसे ज्यादा खुशी होगी कि मैं गाते-गाते ही जाऊं.

हजारों गाने गाए हैं

आशा भोसले का पूरा जीवन म्यूजिक के इर्द-गिर्द ही घूमता रहा. उन्होंने दशकों तक हजारों गानों में अपनी आवाज दी और अलग-अलग जॉनर में प्रयोग कर खुद को वर्सेटाइल सिंगर के रूप में बनाया. यही जुनून उनकी आखिरी इच्छा में भी झलकता है, जिसमें वो संगीत से ही जुड़े रहकर दुनिया से अलविदा कहना चाहती थीं. सिंगर के निधन के बाद देशभर में शोक की लहर है. परिवार, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply