Wednesday, April 15, 2026
Entertainment

Asha Bhosle Death: राजकीय सम्मान के साथ कल होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, आखिरी दर्शन के लिए 4 घंटे तय

देश की दिग्गज गायिका आशा भोसले नहीं रहीं. रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. शनिवार को उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था पर डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका. 92 साल की आशा भोसले के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने मां के निधन के बाद अस्पताल के बाहर मीडिया से बात की.

Asha Bhosle Death: राजकीय सम्मान के साथ कल होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, आखिरी दर्शन के लिए 4 घंटे तय
Asha Bhosle Death: राजकीय सम्मान के साथ कल होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, आखिरी दर्शन के लिए 4 घंटे तय

आनंद ने बताया कि उनकी मां अब हमारे बीच नहीं रहीं. इस दौरान उन्होंने अंतिम विदाई के कार्यक्रमों की जानकारी भी दी. उन्होंने कहा कि कल यानी 13 अप्रैल सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उनके निवास स्थान ‘कासा ग्रैंड’ (लोअर परेल) में लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे.

कब होगा अंतिम संस्कार?

के बेटे आनंद ने बताया कि सोमवार को शाम 4 बजे मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क श्मशान भूमि में दिग्गज गायिका का अंतिम संस्कार किया जाएगा. आशा भोसले दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं. लता मंगेशकर का निधन 6 फरवरी 2022 को मुंबई में हुआ था.

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

BJP नेता आशीष शेलार ने इस दुखद घड़ी में परिवार से मुलाकात की और बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस बारे में बात की है. उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने निर्णय लिया है कि संगीत जगत में आशा ताई के अतुलनीय योगदान को देखते हुए उनका अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.

आशीष शेलार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “आज संपूर्ण देश और महाराष्ट्र गहरे दुख में डूबा है. आशा ताई का जाना एक युग का अंत है. उनका व्यक्तित्व ऐसा था कि उन्होंने खुद दुखों को गले लगाया, लेकिन अपनी आवाज से दूसरों को हमेशा सुख दिया. उनका संगीत केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की धरोहर है.”

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply