Celebs Reaction On Asha Bhosle Death: आशा भोसले सिर्फ एक गायिका नहीं थीं, बल्कि एक प्रेरणा थीं. 12 हजार से भी ज्यादा गाने गाकर उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री और भारतीया सिनेमा को एक अलग ही मुकाम पर ले जाने का काम किया. 12 अप्रैल को उनका निधन हो गया. इस खबर से पूरा बॉलीवुड और देश गमगीन है. फिल्म इंडस्ट्री में सन्नाटा पसरा हुआ है. हर कोई उन्हें याद कर रहा है. उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है. कई बॉलीवुड स्टार्स ने सोशल मीडिया पर उनके नाम पोस्ट लिखा है.

संजय दत्त ने उनके साथ की कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “आशा जी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ. उनकी आवाज सिर्फ संगीत नहीं थी, बल्कि भावना, स्मृति और जादू का संगम थी, जो हमेशा अमर रहेगी. मुझे उनके साथ गीत गाने और उनसे बहुत कुछ सीखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. भारतीय संगीत जगत के लिए ये एक भारी नुकसान है. उनकी आत्मा को शांति मिले.”
Deeply saddened to hear about the passing of Asha ji. Her voice wasnt just music, it was emotion, memory, and magic that will live on forever.
I had the honour of sharing a song with her and learning so much from her.
An irreplaceable loss for Indian music.
Rest in peacepic.twitter.com/Zl4cq8Fy5C
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) April 12, 2026
अक्षय कुमार का पोस्ट
अक्षय कुमार ने भी उनके साथ की एक फोटो शेयर की है. उन्होंने लिखा, “ जी के निधन से जो क्षति हुई है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. उनकी सुरीली आवाज हमेशा-हमेशा के लिए अमर रहेगी. ओम शांति.”
No words can convey the loss I feel at Asha Bhosle jis demise. Unki surily awaaz hamesha hamesha ke liye amar rahegi. Om Shanti
pic.twitter.com/GNEl7QFt8M
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 12, 2026
हेमा मालिनी ने आशा भोसले को किया याद
फिल्म एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने आशा भोसले की याद में लिखा, “आशा ताई अब हमारे बीच नहीं रहीं. मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा कि इतनी जीवंत, अपने गीतों में इतनी जान और रंग भरने वाली शख्सियत हमें शोक में छोड़कर चली गईं. मेरे लिए काफी कठिन है, क्योंकि आशा जी से मेरा एक भावनात्मक जुड़ाव था. उन्होंने अपनी अनूठी आवाज और शैली से मेरे कई गीतों को लोकप्रिय बनाया. लता जी और आशा जी दोनों से मेरा एक खास रिश्ता था, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में मेरी तरक्की में अहम भूमिका निभाई.”
Asha Tai no more! I just cant believe how some one so full of life, she who lent so much vivacity and character to her songs has left us grieving
It is especially hard for me as I have an emotional connect with Asha ji – she has made many of my songs so popular with her unique pic.twitter.com/Q73VorrtVd
— Hema Malini (@dreamgirlhema) April 12, 2026
करण जौहर ने किया आशा भोसले को याद
फिल्ममेकर करण जौहर का भी सोशल मीडिया पर पोस्ट आया है. उन्होंने कहा, “आज हमने एक महान हस्ती को खो दिया है, ये कहना भी काफी कम होगा. आशा जी जैसी कोई और नहीं. उनकी आवाज ने न केवल एक पीढ़ी को बल्कि सिनेमा की दुनिया के एक बड़े क्षेत्र को परिभाषित किया. मैं उनकी आवाज, उनकी कला, उनके व्यक्तित्व का बहुत बड़ा फैन था और आज भी हूं. आशा जी, आपका संगीत अमर रहेगा और हम धन्य हैं कि हम आपके द्वारा छोड़े गए जादू का अनुभव हमेशा कर सकेंगे. आपकी आत्मा को शांति मिले.”
View this post on Instagram
राजपाल यादव का पोस्ट
एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव भी काफी भावुक नजर आए हैं. उन्होंने लिखा, “मंगेशकर परिवार ने राष्ट्र को जो सांस्कृतिक धरोहर सौंपी है, उसे शब्दों में बांधना असंभव है. आशा ताई का महाप्रयाण केवल एक परिवार की क्षति नहीं. वरन संपूर्ण विश्व के लिए एक अपूरणीय क्षति है. आपकी आवाज अमर है और युगों-युगों तक गूंजती रहेगी. ओम शांति.”
मंगेशकर परिवार ने राष्ट्र को जो सांस्कृतिक धरोहर सौंपी है, उसे शब्दों में बांधना असंभव है। आशा ताई का महाप्रयाण केवल एक परिवार की क्षति नहीं, वरन संपूर्ण विश्व के लिए एक अपूरणीय क्षति है। आपकी आवाज़ अमर है और युगों-युगों तक गूँजती रहेगी। ॐ शांति।
pic.twitter.com/5Fi8ygoJb7
— Rajpal Naurang Yadav (@rajpalofficial) April 12, 2026
संगीत के सबसे महान युग का यहां अंत
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने आशा भोसले की याद में लिखा, “तो आज वो अपूरणीय क्षति हुई, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती.फिल्म इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ा नुकसान. बचपन से लेकर मेरे अब तक के पूरे अस्तित्व के लिए एक ऐसी हानि जिसकी भरपाई नहीं हो सकती. उनकी अब तक की सबसे बड़ी फैन. उनके जैसा कोई नहीं, कोई भी नहीं. आशा जी, आपकी आवाज एक ऐसी विरासत छोड़ गई है, जिसकी तुलना दुनिया में कोई नहीं कर सकता. यहां संगीत के सबसे महान युग का अंत होता है.”
ये भी पढ़े-ं
View this post on Instagram
इन सितारों के अलावा और भी कई स्टार्स ने आशा भोसले को याद करते हुए उनके नाम सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है. हर किसी के लिए ये यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि वो हम सबके बीच नहीं हैं. 13 अप्रैल को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा.





