Arjun Tendulkar: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल दोपहर लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) का सामना गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम से हुआ, जहां LSG को GT के सामने शिकस्त का सामना करना पड़ा. लखनऊ सुपर जायंटस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 164 रन बनाए, जिसके जवाब में गुजरात की टीम ने मात्र 18.4 ओवरों में 165 रन बनाकर जीत लिया.

LSG की टीम भले ही इस मैच को नही जीत सकी है, लेकिन इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की पत्नी सानिया चंडोक LSG की जर्सी में अपने पति को सपोर्ट करने पहुंची थीं, लेकिन अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की बहन सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) ने कोई जर्सी नही पहनी थी.
भाई Arjun Tendulkar के खिलाफ इस टीम को सपोर्ट कर रही सारा तेंदुलकर
LSG और GT के बीच मैच में जब कैमरामैन ने सानिया चंडोक और सारा तेंदुलकर पर कैमरा घुमाया तो जिसने भी देखा वो हैरान रह गए. अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की पत्नी सानिया चंडोक LSG की जर्सी में नजर आ रहीं थीं, जबकि सारा तेंदुलकर ने किसी भी टीम की जर्सी नही पहनी थी, इसके बाद 2 सवाल उठने लगे हैं.
पहला सवाल ये है कि क्या सारा तेंदुलकर अभी भी मुंबई इंडियंस को दिल से सपोर्ट कर रही हैं या फिर वो अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम को सपोर्ट कर रही हैं. अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा तेंदुलकर ने किसी भी टीम की जर्सी नहीं पहनी. सारा स्टैंड्स में लाइट ग्रीन कलर की कूर्ती में नजर आईं. सारा के इस लुक्स लेकर फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई कि वह आखिर किस टीम का सपोर्ट कर रही हैं?
Sara Tendulkar’s sister-in-law, Arjun Tendulkar’s wife, came wearing an LSG jersey to support him. Why didn’t Sara Tendulkar wear an LSG jersey? Does she still support Mumbai Indians from her heart? pic.twitter.com/dFCEtFtzum
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) April 12, 2026
सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल ने रिश्ते पर कभी नही तोड़ी चुप्पी
शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर को लेकर कई बार मीडिया ने दावा किया कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन कभी भी इन दोनों ने इस रिश्ते को स्वीकार नही किया और न ही कभी नकारा. इस दौरान सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल का नाम दूसरो के साथ भी जुड़ा. शुभमन गिल का नाम सारा खान समेत कुछ पंजाबी मॉडल और एक्ट्रेस से जुड़ा.
वहीं सारा तेंदुलकर का नाम भी सिधांत चतुर्वेदी के नाम से जुड़ा, लेकिन बाद में खबर आई कि इन दोनों का ब्रेकअप हो चूका है. हालांकि अब सारा तेंदुलकर किसे डेट कर रही हैं, अब तक अबूझ पहेली बनी हुई है. वहीं सारा दिल से किस टीम को सपोर्ट कर रही हैं ये भी अभी तक साफ नही है, सारा का दिल अभी भी मुंबई इंडियंस के साथ है या वो गुजरात को सपोर्ट कर रही हैं?





