Viral

अनुष्‍का यादव बनीं मां, तेज प्रताप यादव बोले: दोनों से मेरा कोई र‍िश्ता नहीं

अनुष्‍का यादव बनीं मां, तेज प्रताप यादव बोले: दोनों से मेरा कोई र‍िश्ता नहीं

पटना: अनुष्का यादव मां बनी हैं. उन्होंने बेटी को जन्म दिया है. अनुष्का यादव जनशक्ति जनता दल प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के साथ रिलेशन को लेकर सुर्खियों में आई थी. अनुष्का यादव ने रविवार 8 फरवरी को बेटी को जन्म दिया है. इस बीच तेजप्रताप का बयान सामने आया है. उन्होंने साफ कहा कि अनुष्का या उसके बच्चे से उनका कोई संबंध नहीं है.

तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव संग अपने कथित रिश्तों को खारिज किया है. उन्होंने सोशल मीडिया की उन चर्चाओं को भी खारिज किया जिसमें कहा जा रहा है कि तेज प्रताप यादव पिता बन गए हैं. इसे उन्होंने अफवाह बताते हुए कहा कि अनुष्का या उसके बच्चे से उनका कोई संबंध नहीं है. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने उन लोगों का नाम भी लिया जिन्हें वो पहले जयचंद कहते रहे हैं.

उन्होंने 5 जयचंद के नाम भी गिनाए हैं. उन्होंने मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह को जयचंद कहा और यह भी कहा कि इन जयचंदो ने मुझे बदनाम किया है. इसके साथ ही अनुष्का यादव के साथ वायरल हुए फोटो के बारे में उन्होंने कहा, “मेरा जो फोटो अनुष्का यादव के साथ वायरल हुआ था वो मेरा अकाउंट हैक किया गया था. उन्होंने आलोक गुर्जर का नाम लेते हुए कहा कि उसका और अनुष्का का क्या संबंध है वो बताएं. ये संबंध मुझ पर थोपा गया है. अपने और अनुष्का के संबंधों के बारे में तेज प्रताप का कहना है कि यह संबंध उन पर थोपा गया है.

तेज प्रताप से सवाल किया गया कि तेजस्वी यादव ये सब कुछ देख रहे हैं इसके बाद भी क्यों चुप हैं. इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि क्यों चुप हैं ये तो वही जानेंगे, लेकिन हमारा जो मैटर इस तरह का उछला है जो संबंध जोड़ा जा रहा है उसे खारिज करते हैं. हमारे ऊपर थोपा जा रहा है. सबका गिरोह है. कोई खगड़िया में है कोई भागलपुर में है. सबका गिरोह कहां से चलता है वो सब जानते हैं. गिरोह का संचालन मुकेश रोशन करते हैं. मुकेश रोशन हत्या कराना चाहते हैं. जिस लड़की की चर्चा है उससे भी मेरा संबंध नहीं है.

तेज प्रताप यादव ने कहा, “जो मुझे बदनाम कर रहा है उनके खिलाफ हम कोर्ट जाएंगे.” उन्होंने कहा कि मेरे पिता की तरह मुझे झूठे मुकदमों में फंसाया गया है. हम पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे. ये एक गिरोह है जिसका संचालन पूर्व विधायक मुकेश रौशन कर रहे हैं. मुकेश रौशन मेरी हत्या कराना चाहते हैं. तेज प्रताप ने कहा, “मुझे डिप्रेशन में पहुंचाया गया. फांसी लगाने जैसी नौबत आ गई.”

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey