Health

गुस्सा दिल पर पड़ सकता है भारी, रिसर्च में खुलासा, हार्ट अटैक का खतरा कई गुना ज्यादा

गुस्सा दिल पर पड़ सकता है भारी, रिसर्च में खुलासा, हार्ट अटैक का खतरा कई गुना ज्यादा
गुस्सा दिल पर पड़ सकता है भारी, रिसर्च में खुलासा, हार्ट अटैक का खतरा कई गुना ज्यादा

हार्ट अटैक और गुस्से का कनेक्शन

हार्ट अटैक आने के कई कारण होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बार- बार गुस्सा आना आपके हार्ट की सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था Johns Hopkins University कि रिसर्च में पता चला है कि अचानक गुस्सा आने के बाद के दो घंटों में हार्ट अटैक का खतरा लगभग 5 गुना तक बढ़ सकता है, 2014 में European Heart Journal में प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक, गुस्सा जितना ज्यादा आता है और जितनी ज्यादा बार आता है उतना ही हार्ट के लिए खतरनाक होता है.

रिसर्च में पता चला है कि गुस्सा आने वाले पुरुषों में गुस्सा न आने वाले पुरुषों की तुलना में हार्ट की कोई बीमारी न होने पर भी अटैक आ सकता है. ऐसे अचानक तेज गुस्सा आने के कारण होता है.

गुस्से और हार्ट अटैक का क्या है कनेक्शन?

रिसर्च में बताया गया है कि गुस्से के दौरान शरीर में कैटेकोलामाइंस नाम का एक स्ट्रेस हार्मोन तेजी से बढ़ता है. ये वही हार्मोन हैं जो शरीर में बीपी को तेजी से बढ़ाता है. स्ट्रेस के कारण बीपी बढ़ता है और बीपी के बढ़ने से हार्ट अटैक आने का रिस्क बढ़ जाता है.

रिसर्च करने वाले विशेषज्ञ डॉ. इलान विटस्टीन के अनुसार, अचानक गुस्से के दौरान स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने से ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम हो जाता है, जिससे अटैक आ सकता है. इस तरह का खतरा पुरुषों में अधिक देखा गया है.

कैसे हुई रिसर्च?

Johns Hopkins Medicine की रिसर्च में 1,300 से ज्यादा पुरुषों को तीन दशकों तक ट्रैक किया गया. इनमें जिनको अकसर गुस्सा ज्यादा आता था, उनमें हार्ट डिजीज और अटैक के मामले ज्यादा थे, जबकि जिनको गुस्सा कम आता था या नहीं आता था उनमें अटैक का रिस्क कम देखा गया था. जिनको गुस्सा ज्यादा आता था उनमें बिना किसी पहले से मौजूद गंभीर बीमारी के भी हार्ट अटैक का रिस्क 5 गुना तक ज्यादा था. रिसर्च से यह साफ हुआ कि हाई कोलेस्ट्रॉल, दिल की कोई गंभीर बीमारी, हार्ट डिजीज के इतिहास की तरह ही गुस्सा भी हार्ट अटैक आने का एक बड़ा रिस्क फैक्टर है. ऐसे में जिन लोगों को ज्यादा गुस्सा आता है उनको इसको कंट्रोल में करने की जरूरत है.

बचाव के लिए क्या करे

योग करें

ध्यान लगाएं

गुस्सा आने पर अचानक रिएक्शन न दें

जरूरत पड़े तो डॉक्टर से सलाह लें

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply