Amitabh Bachchan Post: साल 2025 के शुरुआत में कई सारे कॉन्ट्रोवर्सी ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन उनमें से सबसे ज्यादा जिसकी चर्चा हुई वो स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना से जुड़ा है. इस कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से समय का शो लेटेंट भी बंद हो गया था. अब इतने वक्त के बाद समय ने अपना एक वीडियो डाला है, जो कि उनका कमबैक है. लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं, लेकिन इस वीडियो में उन्होंने कई लोगों को लेकर मजाक किया है, जिसमें से एक अमिताभ बच्चन भी हैं.

ने स्टिल अलाइव के टाइटल से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे मिलियन लोगों ने देखा और पसंद किया है. इस वीडियो में समय रैना ने को लेकर मजाक किया था, जो कई लोगों को पसंद नहीं आया. अब इस वीडियो के आने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट को लोग समय रैना की वीडियो के साथ जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि खुद अमिताभ में इसमें समय रैना का कोई जिक्र नहीं किया है.
‘एक समय में एक’
अमिताभ बच्चन ने पोस्ट में लिखा, हर दिन नए विचार और कल्पनाएं लेकर आता है, और हर एक को पूरी लगन से आगे बढ़ाने की इच्छा भी. सब कुछ एक ही बार में नहीं मिल सकता, इसलिए आप ‘एक समय में एक’ के सिद्धांत पर काम करते हैं. लेकिन, मन लगातार उन कामों की याद दिलाता रहता है, जो अभी बाकी हैं और उनकी चिंता भी, तो आप सब कुछ छोड़कर आराम से बैठ जाते हैं. उम्मीद करते हैं कि मन अपना सफर बंद कर देगा, लेकिन ऐसा नहीं होता और इंटरनेट का तूफान इतना तेज चलता है कि आपका ध्यान इतने सारे पहलुओं की ओर खींच लेता है कि ये तय करना बहुत मुश्किल हो जाता है कि ‘असली बात’ क्या है और सच क्या है.
Samay Raina roasting amitabh bachchan, don’t miss 0:21 sec
pic.twitter.com/f9RUXp1mr3
— Aditya. (@Adityaverce) April 7, 2026
–
‘सोचने वाले बटन’
अपनी पोस्ट में एक्टर ने आगे लिखा कि हालांकि, विचारों को ढूंढने, सुधारने और उत्तर खोजने के प्रावधान मौजूद हैं, लेकिन इससे स्थिति में काफी सुधार हुआ है. जानकारी प्राप्त करने की गति अब एक बटन दबाने जितनी है, दिमाग के ‘सोचने वाले बटन’ जितनी नहीं. ये सब इंटरनेट की वजह से दब गया है और नए खुलासे हमें लेटेस्ट चीजों और बातों का अनुसरण करने और पुराने तौर-तरीकों को पीछे छोड़ने के लिए विवश करते हैं. जो लोग शुरुआती दौर से गुजर चुके हैं और आज बिल्कुल अलग कार्यप्रणाली से हैरान हैं, उनके लिए ये समय की एक दिलचस्प कहानी है.






