Entertainment

Allu Arjun RAAKA Explained: सबसे बड़ा स्टार, सबसे ज्यादा बजट, सुपरहीरो ‘राका’ क्यों है खास? जान लीजिए

Allu Arjun RAAKA Explained: अल्लू अर्जुन आज के समय में न सिर्फ साउथ, बल्कि पूरे इंडियन सिनेमा के एक बड़े स्टार हैं. और ये उन्होंने ‘पुष्पा 2’ के जरिए साबित भी किया है, जो 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा के कलेक्शन के साथ भारतीय सिनेमा की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म है. अल्लू अर्जुन उन सितारों में आते हैं, जो हर बार कुछ नया करने कोशिश में रहते हैं. लीक से हटकर स्क्रिप्ट का चुनाव करते हैं. कंफर्ट जोन से बाहर निकलर चुनौती भरे किरदार करना पसंद करते हैं. ताकि सिर्फ फिल्म न बने, सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन ही न हो, बल्कि इंडिया सिनेमा की गूंज विदेशों में भी सुनाई दे. अब वो ‘सुपरहीरो’ बनने जा रहे हैं.

Allu Arjun RAAKA Explained: सबसे बड़ा स्टार, सबसे ज्यादा बजट, सुपरहीरो ‘राका’ क्यों है खास? जान लीजिए
Allu Arjun RAAKA Explained: सबसे बड़ा स्टार, सबसे ज्यादा बजट, सुपरहीरो ‘राका’ क्यों है खास? जान लीजिए

8 अप्रैल को अपने 44वें जन्मदिन के मौके पर अल्लू अर्जुन ने अपनी साई-फाई एक्शन सुपरहीरो फिल्म के टाइटल से पर्दे उठाया. पिक्चर का नाम है ‘राका’. इस पिक्चर से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है. और बस फिर क्या था, हर तरफ ‘राका’ के नाम का शोर सुनाई देने लगा. और ये सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि जिस तरह से इसे बनाया जा रहा है, जितना पैसा खर्च हो रहा है, वो इसे बेहद ही खास प्रोजेक्ट बनाता है. तो अगर आप भी लुक देखकर ‘राका’ के फैन हो गए हैं, तो यहां इस फिल्म की पूरी ABCD समझ लिजिए.

‘राका’ का मतलब क्या होता है?

शुरुआत ‘राका’ के मायने से. संस्कृत में इसका मतलब पूर्णिमा का चांद होता है. पूर्णिमा, वो रात जिस दिन चांद की चमक सबसे ज्यादा होती है. ऐसे में ये शब्द किसी प्रभावशाली किरदार की ओर इशारा है. साथ ही तेलुगु में ‘राका’ का अर्थ किसी का आगमन या आना से है.

‘राका’ की कास्ट में कौन-कौन शामिल?

‘राका’ में सबसे बड़ा नाम तो का ही है. पर उनके अलावा बॉलीवुड से भी एक बड़े चेहरे को लिया गया है. वो कोई और नहीं बल्कि पिछले 19 सालों से सिनेमा में एक्टिव दीपिका पादुकोण हैं. दीपिका का नाम ऑफिशियली कंफर्म है. हालांकि, कुछ और नामों की भी चर्चा हो रही है. कहा जा रहा है कि जान्हवी कपूर, मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना और राम्या कृष्णन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. पर इन सबका का नाम अभी आधिकरिक रूप से कंफर्म नहीं है.

‘राका’ का डायरेक्टर कौन है?

‘राका’ को एटली डायरेक्टर और राइटर हैं, जिन्होंने महज 5 फिल्में करके ही पूरे भारतीय सिनेमा में अपने नाम का डंका बजा दिया है. ‘राका’ उनकी छठी फिल्म है. 2023 में आई शाहरुख खान की ‘जवान’ को भी एटली ने ही डायरेक्ट किया था, जिसने 1150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था और SRK को उनके पूरे करियर की सबसे बड़ी फिल्म मिली थी.

‘राका’ पर कौन पैसा लगा रहा है?

‘राका’ को कलानिधि मारन बना रहे हैं. उनकी प्रोडक्शन कंपनी सन पिक्चर्स के बैनर तले ही इसका निर्माण हो रहा है. ये साउथ की एक बड़ी प्रोडक्शन कंपनी है. पहले इसने ‘जेलर’, ‘कुली’ और ‘सरकार’ जैसी फिल्में बनाई हैं.

‘राका’ का बजट कितना है?

अल्लू अर्जुन की ‘राका’ बजट के लिहाज से रणबीर कपूर की ‘रामायण’ और डायरेक्टर एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ के बाद भारतीय सिनेमा की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म है. साथ ही भारत की सबसे बड़ी सुपहीरो फिल्म का टैग भी इसके नाम हो गया है. इसे बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है. ‘कैप्टन अमेरिका’ जैसी फिल्मों में VFX दे चुकी अमेरिकी कंपनी Lola Visual Effects को इसका हिस्सा बनाया गया है, ताकि जब ‘राका’ पर्दे पर आए तो पूरी दुनिया में इसका डंका बज जाए. ऐसे में इसका बजट भी हाई रखा गया है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस फिल्म पर तकरीबन 800 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं.

‘राका’ की कहानी क्या होगी?

IMDB के अनुसार इस फिल्म में कहानी एक ऐसे योद्धा की होगी, जो आग की कोख से जन्मा है, ब्रह्मांड द्वारा आकार दिया गया है और बलिदान में गढ़ा गया है. जब ब्रह्मांड पर खतरा मंडराने लगता है, तो संतुलन बहाल करने के लिए उसका आगमन होता है.

किन-किन भाषाओं में रिलीज होगी ‘राका’

‘राका’ एक पैन इंडिया फिल्म है. इसे एक दो नहीं बल्कि 7-8 भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है. हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली. साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि ग्लोबल ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए इसे अंग्रेजी और अरबी में भी रिलीज किया जाएगा. यानी अल्लू अर्जुन और मेकर्स इस फिल्म के जरिए भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर ले जाने वाले हैं.

‘राका’ कब तक रिलीज होगी?

ये वो सवाल है, जिसकी इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, लेकिन फिलहाल मेकर्स ने रिलीज डेट नहीं बताई है. पर ऐसी चर्चा है कि मेकर्स इसे अगले साल यानी साल 2027 में रिलीज कर सकते हैं. देखना होगा कि रिलीज डेट का ऐलान कब तक होता है.

बाकी ‘राका’ का टीजर-ट्रेलर कब तक आएगा? निगेटिव रोल में कौन होगा? किन-किन लोकेशंस पर इस फिल्म की शूटिंग होगी? अभी इन तमाम सवालों के जवाब सामने आने बाकी हैं. लेकिन इतना तय है कि इस फिल्म के जरिए अल्लू अर्जुन और मेकर्स का मोटिव भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर ले जाना और ‘राका’ को भारत की सबसे बड़ी फिल्म बनाना है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply