Saturday, April 11, 2026
Entertainment

Allu Arjun as Raka: पुष्पा 2 फेम अल्लू अर्जुन से पहले चार बार हुई ‘राका’ की एंट्री, प्राण से लेकर अमरीश पुरी प्ले कर चुके हैं रोल

Allu Arjun Upcoming Film Raka: साउथ फिल्मों के बड़े सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 फिल्म से दुनियाभर के सिनेमाघरों में अपनी धाक जमाई थी. ये फिल्म आज भी देश की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है. इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा का रहा था और इस फिल्म को खूब पसंद भी किया गया था. अब एक्टर की अपकमिंग फिल्म पर भी अपडेट आने शुरू हो गए हैं. पुष्पा 2 फिल्म के बाद अब अल्लू अर्जुन नए अवतार में नजर आने के लिए तैयार हैं. इस फिल्म का टाइटल राका रखा गया है जो अल्लू अर्जुन के रोल का नाम भी है. हाल ही में इस फिल्म का पहला लुक जारी किया गया था.

Allu Arjun as Raka: पुष्पा 2 फेम अल्लू अर्जुन से पहले चार बार हुई ‘राका’ की एंट्री, प्राण से लेकर अमरीश पुरी प्ले कर चुके हैं रोल
Allu Arjun as Raka: पुष्पा 2 फेम अल्लू अर्जुन से पहले चार बार हुई ‘राका’ की एंट्री, प्राण से लेकर अमरीश पुरी प्ले कर चुके हैं रोल

फिल्म से के लुक की हर तरफ चर्चा हो रही है. लोगों को उनका ये नया अंदाज भा रहा है और लोग इसकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा लोग राका के लुक को अन्य किरदारों से जोड़ कर भी देख रहे हैं और कंपेयर कर रहे हैं. लेकिन इन सबके बीच आइए जानते हैं उन 4 एक्टर्स के बारे में जो अल्लू अर्जुन से पहले ही राका का रोल प्ले कर चुके हैं.

प्राण

बॉलीवुड के सबसे खूंखार विलेन में से एक माने जाने वाले एक्टर प्राण ने दशकों पहले राका का रोल प्ले किया था. वे 6 दशक पहले मतलब साल 1960 में आई राज कपूर की फिल्म जिस देश में गंगा बहती है में राका का रोल प्ले किया था. ऐसा नहीं था कि इसके पहले वे ऐसे किसी रोल में नजर नहीं आए थे. लेकिन इस फिल्म का असर जरा अलग था और राका के रोल में एक्टर ने दहशत फैला दी थी. फिल्म में राज कपूर ने लीड रोल प्ले किया था. इस फिल्म के गानों को आज भी खूब पसंद किया जाता है. साथ ही फिल्म से राका के रोल में प्राण के लुक ने भी खूब हाइप बंटोरी थी.

धर्मेंद्र

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने अपने एक्टिंग टैलेंट से फैंस का दिल जीता है और कई सारे यादगार रोल्स प्ले किए हैं. धर्मेंद्र ने सीता और गीता फिल्म में राका का रोल प्ले किया था. वे फिल्म में विलेन तो नहीं थे लेकिन उन्होंने नेगेटिव शेड का एक किरदार निभाया था. फिल्म को काफी पसंद किया गया था. इसमें हेमा मालिनी का डबल रोल था और संजीव कुमार भी इस फिल्म में अहम रोल में नजर आए थे.

अमरीश पुरी

यूं तो अमरीश पुरी को फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे रोल्स प्ले करने के लिए जाना जाता है. उन्होंने एक से बढ़कर एक नेगेटिव रोल्स किए हैं और लोगों के दिलों में दहशत फैलाई है. उनकी एक्टिंग का इम्पैक्ट कुछ ऐसा भी था कि एक्टर को हॉलीवुड तक से ऑफर आ चुके हैं. अमरीश पुरी ने साल 1980 में आई फिल्म कुर्बानी में राका का रोल प्ले किया था. फिल्म में उनके किरदार ने कमाल का काम किया था. इस फिल्म में विनोद खन्ना और फिरोज खान लीड रोल में थे वहीं इसमें अमरीश पुरी मेन विलेन के रोल में नजर आए थे जिसका नाम राका था.

नाथन जोंस

WWE के रेसलर और एक्टर नाथन जोंस ने बॉलीवुड में भी काम किया है. वे अ फ्लाइंग जट्ट नाम की फिल्म में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके किरदार का नाम राका था. फिल्म में टाइगर श्रॉफ लीड रोल में थे और इसमें के के मेनन भी नजर आए थे. ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी.

अब बारी अल्लू अर्जुन की

अब एक बार फिर से राका नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस बार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म का नाम भी राका है और इस फिल्म में वे इसी किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म से पहला लुक सामने आ गया है. इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें अल्लू अर्जुन ने एक बेहद यूनिक लुक लिया है. फिल्म में उन्होंने बाल्ड लुक कैरी किया है और उनका अंदाज एकदम अलग नजर आ रहा है. अब देखने वाली बात होगी कि इस रोल में जनता अल्लू अर्जुन को कितना पसंद करती है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply