Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार्स अल्लू अर्जुन अगली बड़ी तैयारी कर चुके हैं. फिलहाल एक्टर का पूरा फोकस ही अगली पिक्चर पर है, जिसे एटली बना रहे हैं. वहीं RAAKA के प्रोड्यूसर सन पिक्चर्स वाले हैं. हाल ही में फिल्म का टाइटल और अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसे गजब का रिस्पॉन्स मिला था. पर उम्मीदें बढ़ गई हैं कि वो इस फिल्म से भी वैसा ही जादू चलाएंगे, जैसा पुष्पा और पार्ट 2 से किया था. दूसरी फिल्म ने तो अकेले दुनियाभर से 1871 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था. खैर, एटली की फिल्म के बाद अल्लू अर्जुन को AA23 यानी अपनी 23वीं फिल्म पर काम करना है. जिसे लोकेश कनगराज बनाएंगे, पहले ही फिल्म का ऐलान हो चुका है, अब जानिए संदीप रेड्डी वांगा और प्रशांत नील से क्या बात चल रही है?

दरअसल संदीप रेड्डी वांगा पहले ही प्रभास के साथ काम कर रहे हैं. उनकी ‘स्पिरिट’ को अगले साल लाने की तैयारी हैं. जी हां, ‘बाहुबली 2’ से 1700 करोड़ से ज्यादा कारोबार करने वाले एक्टर ही प्रभास हैं. हालांकि, प्रशांत नील भी बिजी हैं, क्योंकि वो जूनियर NTR की फिल्म ‘ड्रैगन’ के काम पर लगे हैं. इस फिल्म की रिलीज को लेकर कोई जानकारी नहीं है, पर यह क्लियर है कि जल्द ही मेकर्स अनाउंसमेंट करेंगे. दरअसल RRR से जूनियर NTR ने भी 1200 करोड़ छापे थे. साथ ही अब जानिए के साथ क्या तैयारी है?
अल्लू अर्जुन की किन डायरेक्टर्स से बात?
हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, अल्लू अर्जुन अभी डायरेक्टर प्रशांत नील और संदीप रेड्डी वांगा के साथ कुछ प्रोजेक्ट्स पर बातचीत कर रहे हैं. पर इन प्रोजेक्ट्स के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसा लगता है कि दोनों ही फिल्मों पर बातचीत अभी शुरुआती दौर में है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है डायरेक्टर-एक्टर बेसिल जोसेफ और त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ एक्टर का एक प्रोजेक्ट डेवलपमेंट स्टेज में है. दरअसल बेसिल को अल्लू अर्जुन के भाई के वेडिंग रिसेप्शन में देखा गया था. जिसके बाद खबरों को हवा मिल गई कि साथ में कुछ धमाल मचाएंगे. पर फिलहाल किसी भी फिल्म का ऐलान नहीं किया गया है.
दरअसल अल्लू अर्जुन की PUSHPA 3 का भी इंतजार हो रहा है. कहा जा रहा है कि 2028 तक फिल्म का काम शुरू होगा. क्योंकि सुकुमारन जहां दूसरी फिल्मों का काम निपटा रहे हैं, तो अल्लू अर्जुन भी बिजी हैं. उन्हें दो फिल्में कंप्लीट करनी होगी.





