दुबई जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की खबर समाने आई है। दरअसल बांग्लादेश के ढाका से दुबई जा रही फ्लाइट की महाराष्ट्र के नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। Airline अधिकारियों के अनुसार विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

तकनीकी खराबी के कारण कराई गई विमान की लैंडिंग
बताते चलें कि Nagpur Airport Director Abid Ruhi ने इस बात की जानकारी दी है कि तकनीकी खराबी के कारण मजबूरी में विमान की लैंडिंग कराई गई है। विमान के लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार करा लिया गया है। किसी भी यात्री को किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
इस संबंध में अभी और डिटेल मिलनी बाकी है।