Entertainment

Alia Bhatt Rajkummar Rao Movie: आलिया भट्ट के पति बनेंगे राजकुमार राव? ‘दृश्यम 2’ का डायरेक्टर बना रहा ये तगड़ी फिल्म

Alia Bhatt Rajkummar Rao Movie: आलिया भट्ट के पति बनेंगे राजकुमार राव? ‘दृश्यम 2’ का डायरेक्टर बना रहा ये तगड़ी फिल्म
Alia Bhatt Rajkummar Rao Movie: आलिया भट्ट के पति बनेंगे राजकुमार राव? 'दृश्यम 2' का डायरेक्टर बना रहा ये तगड़ी फिल्म

आलिया भट्ट और राजकुमार राव

Alia Bhatt Next Movie: बॉलीवुड पर राज कर रहीं आलिया भट्ट के पास इस वक्क कई बड़ी फिल्में हैं. इस साल वो लव एंड वॉर और अल्फा जैसी बिग बजट फिल्मों में नज़र आएंगी. अब खबर है कि आलिया ने एक और बड़ी फिल्म साइन कर ली है. इस फिल्म को अभिषेक पाठक बना रहे हैं, जिन्होंने अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दृश्यम 2’ बनाई थी. खास बात ये है कि इस पिक्चर में आलिया भट्ट की जोड़ी राजकुमार राव के साथ बनने वाली है.

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट की इस फिल्म का नाम ‘हाउसवाइफ’ होगा और ये एक लव स्टोरी ड्रामा होगी. फिल्म में आलिया एक हाउसवाइफ का रोल निभाएंगी और इसकी कहानी जिंदगी में आने वाली दिक्कतों के इर्द गिर्द घूमेगी. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म के मेल लीड के तौर पर मेकर्स ने राजकुमार राव को अप्रोच किया है. हालांकि अब तक उन्होंने फिल्म के लिए हां नहीं किया है.

आलिया-राजकुमार की साथ में पहली फिल्म

आलिया भट्ट और राजकुमार राव को इंडस्टी में आए हुए कई साल हो गए हैं, लेकिन दोनों ने किसी भी फिल्म में साथ में काम नहीं किया है. ऐसे में अगर इस फिल्म के लिए राजकुमार हां करते हैं और अन्य कोई समस्या पैदा नहीं होती है तो फैंस को पहली बार पर्दे पर दोनों की जोड़ी साथ दिखाई देगी.

आलिया होंगी को-प्रोड्यूसर

रिपोर्ट में कहा गया है कि आलिया सिर्फ फिल्म में लीड एक्ट्रेस ही नहीं होंगी, बल्कि वो इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी होंगी. आलिया इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन्स और अभिषेक पाठक के पैनोरमा स्टूडियोज़ के साथ इसे को-प्रोड्यूस करेंगी. फिल्म की शूटिंग इसी साल अगस्त-सितंबर में शुरू होने की उम्मीद है. तब तक अभिषेक पाठक अजय देवगन की दृश्यम 3 की शूटिंग पूरी कर लेंगे. ये दृश्यम का आखिरी पार्ट होगा.

आलिया क्या कर रहीं?

आलिया भट्ट इन दिनों संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ और वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल फिल्म ‘अल्फा ‘में बिज़ी हैं. ‘लव एंड वॉर’ में आलिया के साथ रणबीर कपूर और विकी कौशल नज़र आएंगे. वहीं ‘अल्फा’ का हिस्सा शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे कलाकार हैं. आलिया की पिछली रिलीज़ ‘जिगरा’ थी. हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी.

राजकुमार राव क्या कर रहे हैं?

राजकुमार राव के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो आने वाले दिनों में नेटफ्लिक्स कॉमेडी ‘टोस्टर’ में नज़र आएंगी. इसमें सान्या मल्होत्रा भी हैं. इसके अलावा वो उज्जवल निकम की बायोपिक का भी हिस्सा हैं. साथ ही वो मनोज बाजपेयी के साथ भी एक फिल्म कर रहे हैं.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey