AI Response Viral Video : सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता रहता है, जो लोगों का ध्यान खींच लेता है। इन दिनों एक ऐसा ही मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक और Artificial Intelligence (AI) के बीच हुई बातचीत लोगों को हंसा रही है।

वीडियो में युवक एक साधारण सा सवाल पूछता है, लेकिन AI का जवाब सुनकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और हंस भी रहे हैं। यही वजह है कि यह क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।
View this post on Instagram
युवक को AI की मजेदार बातचीत का वीडियो वायरल
वीडियो में युवक AI से पूछता है कि उसके घर से करीब 100 मीटर दूर सर्विस सेंटर है और उसे अपनी बाइक सर्विस करवानी है, तो वह पैदल जाए या बाइक से जाए। इस पर AI जवाब देता है कि इतनी कम दूरी के लिए पैदल जाना ज्यादा बेहतर रहेगा, क्योंकि इससे समय बचेगा और बाइक चलाने की जरूरत नहीं होगी।
लेकिन इसके बाद युवक ऐसा सवाल पूछता है, जो पूरे जवाब को ही पलट देता है। वह पूछता है कि अगर वह पैदल जाएगा, तो बाइक सर्विस कैसे होगी? यह सुनकर AI भी अपनी गलती समझता है और फिर बाइक से जाने की सलाह देता है।
ये खबर भी पढ़ें :
लोगों ने वायरल वीडियो पर किए मजेदार कमेंट
यह इंस्टाग्राम पर “astha_way” नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक करीब 99 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। हालांकि इस वीडियो के असली या स्क्रिप्टेड होने की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन इसके मजेदार कंटेंट ने लोगों को खूब एंटरटेन किया है।
पर कई यूजर्स इस पर हंसी वाले रिएक्शन दे रहे हैं, तो कुछ इसे AI की ‘ओवर स्मार्टनेस’ बता रहे हैं। कुल मिलाकर, यह वीडियो दिखाता है कि तकनीक कितनी भी एडवांस क्यों न हो, कभी-कभी साधारण सवाल भी उसे उलझा सकते हैं।





