
वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं, पूरी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने कई बड़े और ऐतिहासिक काम किए हैं। लेकिन राजनीतिक हलकों में हमेशा यह चर्चा रहती है कि मोदी के बाद देश का नेतृत्व कौन संभालेगा। यहां हम आपको ऐसे 5 नेताओं के बारे में बता रहे हैं, जिनमें भविष्य में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता है।
5. सचिन पायलट
- भले ही हाल ही में वे राजस्थान के मुख्यमंत्री नहीं बन पाए, लेकिन राज्य की राजनीति में उनका बड़ा कद है।
- युवाओं में उनकी खास लोकप्रियता उन्हें भविष्य में पीएम पद का दावेदार बना सकती है।
4. अखिलेश यादव
- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने शासनकाल में कई विकास कार्य किए।
- वह बड़े वोट बैंक और अनुभव के कारण प्रधानमंत्री पद की दौड़ में माने जाते हैं।
3. असदुद्दीन ओवैसी
- AIMIM के अध्यक्ष और मौजूदा सांसद, जो अलग-अलग मुद्दों पर बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं।
- उनकी राजनीतिक सक्रियता और समर्थक आधार उन्हें भविष्य का पीएम दावेदार बना सकता है।
2. राहुल गांधी
- कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरा और राष्ट्रीय स्तर पर पहचाने जाने वाले नेता।
- उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और पार्टी में वे पीएम पद के सबसे मजबूत उम्मीदवार माने जाते हैं।
1. योगी आदित्यनाथ
- बीजेपी के फायरब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री।
- प्रधानमंत्री मोदी के बाद पार्टी के सबसे बड़े चेहरे के रूप में देखे जाते हैं।
- लगातार बढ़ती लोकप्रियता और सशक्त नेतृत्व कौशल के कारण कई लोग उन्हें देश का अगला प्रधानमंत्री मानते हैं।