मुंबई के बायकुला ईस्ट में बुधवार (11 फरवरी) को दर्दनाक हादसा हो गया. यहां जय कृपा टावर में लिफ्ट गिर गई, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. हादसे की जानकारी मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, एम्बुलेंस और BMC वार्ड स्टाफ मौके पर पहुंचा.
जानकारी के मुताबिक 18 मंजिला रिहायशी इमारत की चौथी मंजिल से लिफ्ट गिर गई. बताया जा रहा है कि ये हादसा केबल फेल होने की वजह से हुआ. अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा रात करीब 10 बजे यह घटना रात करीब 10 बजे हुई. हादसे में पांच लोग जख्मी हो गए, जिन्हें तुरंत अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया.
#WATCH | Maharashtra | Five people injured following an incident of a lift collapse at Jay Krupa Tower, Byculla East, Mumbai. The lift collapsed after falling from the 4th floor due to a cable failure. The Mumbai Fire Brigade, Police, Ambulance, and BMC Ward staff are at the pic.twitter.com/VaGZNrnd7a
— ANI (@ANI) February 11, 2026
केबल फेल होने के कारण हआ हादसा
यह घटना बायकुला के घोड़पदेव क्रॉस लेन नंबर 1 स्थित जय कृपा टावर में हुई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, 18 मंजिला इमारत में लिफ्ट का केबल फेल होने के कारण यह हादसा हुआ. वहीं की सूचना नियंत्रण कक्ष को मिलते ही मुंबई दमकल विभाग (MFB), मुंबई पुलिस, बेस्ट (BEST), 108 एम्बुलेंस सेवाएं और स्थानीय बीएमसी वार्ड के कर्मचारी बचाव और राहत कार्यों के लिए मौके पर पहुंचे,
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | Assistant Divisional Fire Officer (ADFO), VN Sangle says, “The incident took place around 9 pm and the lift collapsed from the fourth floor. 5 people have been admitted to the hospital…” https://t.co/h5hPzu0aby pic.twitter.com/9D7AEb6n2T
— ANI (@ANI) February 11, 2026
घटना में 5 लोग जख्मी
अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए शहर के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया. सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. तीन घायलों – कल्पिता पवार (38), यश बालविकार (24) और उषा गुप्ता (56) – का जेजे अस्पताल में ओपीडी के आधार पर इलाज किया गया और उनकी हालत स्थिर है. वहीं जमुना प्रसाद शिवहरे (50) नामक महिला को बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत भी स्थिर है. शिल्पा मोरे (54) को जसलोक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका ओपीडी में इलाज हुआ और वो भी स्थिर बताई जा रही हैं.






