Viral

‘कर लो इस्लाम कबूल, वरना…’, बहराइच के 3 युवकों ने शेयर की भड़काऊ रील, IG ने दिए जांच के आदेश – Khabar Monkey

‘कर लो इस्लाम कबूल, वरना…’, बहराइच के 3 युवकों ने शेयर की भड़काऊ रील, IG ने दिए जांच के आदेश – Khabar Monkey

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले हिंसा फैलाने और भड़काऊ वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आईजी के निर्देश पर पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे युवकों को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुट गई है. दरअसल, यहां कुछ युवकों ने एक भड़काऊ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवकों को चौकी लेकर गई थी लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था. जिससे लोगों में भारी नाराजगी है. लोगों ने कहा कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है.

दरअसल, एक तरफ त्योहारों को शांतिपूर्वक निपटाने के लिए पीस कमेटी बैठकों का आयोजन हो रहा है. वहीं, दूसरी तरफ रुपईडीहा इलाके के तीन युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कट्टरपंथी बात करने वाले युवकों पर कार्रवाई करने की जगह पुलिस ने पूरे मामले को दबा लिया. ऐसा क्यों हुआ है, यह बात भी जगजाहिर है. हालांकि मामले पर आइजी ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं.

वायरल वीडियो में तीन युवक एक साथ खड़े हैं. इनमें एक गुलाबी शर्ट, जबकि दो सफेद शर्ट पहने हुए हैं. चौथा युवक वीडियो बना रहा है, लेकिन आसपास की आवाज से लग रहा है कि वीडियो बनाने के दौरान कई लोग मौजूद थे. वीडियो में टोपी पहने युव कह रहा है कि पत्थर में रहना है तो पत्थर बनना सीखो, धर्म को बचाना है तो कट्टर बनना सीखो. वरना कुछ दिनों में घरों में चिट्ठी बांटी जाएगी, कर लो इस्लाम कबूल वरना सबकी गर्दने काटी जाएंगी. इसके बाद सभी युवक धर्म विशेष के नारे लगाते हैं.

आईजी ने लिया संज्ञान

जानकारी के मुताबिक, वीडियो बनाने वाले युवक बाबागंज इलाके के रहने वाले हैं. इन युवकों की जानकारी बाबागंज चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों को हुई थी. सभी चौकी भी ले जाए गए थे लेकिन मामले में कार्रवाई करने की जगह सभी को छोड़ दिया गया. यह बात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. वहीं पुलिस ने आईजी के निर्देश पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

फिलहाल वायरल वीडियो पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन मंडल अमित पाठक के पास पहुंचते ही उन्होंने संज्ञान लिया. मामले में जांच के आदेश दिए. अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है. कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. अब तक इन पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई है, इस बात की भी जांच की जा रही है.

(रिपोर्ट- अनिल तिवारी/बहराइच)

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply