Entertainment

Abhishek Bachchan Birthday: अभिषेक को फ्लॉप कहने वालों के मुंह पर तमाचा हैं ये फिल्में, सबसे पहले दी 500 करोड़ी पिक्चर, जीत चुके हैं नेशनल अवॉर्ड

Abhishek Bachchan Birthday: अभिषेक को फ्लॉप कहने वालों के मुंह पर तमाचा हैं ये फिल्में, सबसे पहले दी 500 करोड़ी पिक्चर, जीत चुके हैं नेशनल अवॉर्ड
Abhishek Bachchan Birthday: अभिषेक को फ्लॉप कहने वालों के मुंह पर तमाचा हैं ये फिल्में, सबसे पहले दी 500 करोड़ी पिक्चर, जीत चुके हैं नेशनल अवॉर्ड

अभिषेक बच्चन बर्थडे

Abhishek Bachchan Birthday: स्टारकिड्स, आज के समय में जब भी हम इस शब्द को सुनते हैं तो जहन में उन फिल्मी सितारों के बच्चों के नाम आते हैं, जिन्होंने अपने पैरेंट्स की राह पर चलते हुए फिल्मों में ही अपना करियर बनाया. नेपोटिज्म के मुद्दे अक्सर उठते रहते हैं. कहा जाता है कि आउटसाइडर की तुलना में स्टारकिड के लिए फिल्मों में करियर बनाना आसान है. स्टारकिड होने का एक ये फायदा तो होता है, लेकिन कई नुकसान भी हैं. सबसे बड़ा नुकसान ये कि आपकी तुलना आपके पैरेंट्स के स्टारडम से होती है, आपने जितना भी अच्छा काम किया हो, लेकिन आपके उस काम से पहले ये बात होती है कि आपने अपने पैरेंट्स की बराबरी की या नहीं. अभिषेक बच्चन सालों से इसी बोझ के तले काम कर रहे हैं.

अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का महानायक कहा जाता है. उनका एक अपना अंदाज है, अपना स्टारडम है. अभिषेक वहां तक नहीं पहुंच पाए. पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि अभिषेक ने बेहतर काम नहीं किया. जब भी पिता से उनकी तुलना होती है तो लोग बड़े ही आसानी से उन्हें फ्लॉप एक्टर कह देते हैं, लेकिन उन्हें फ्लॉप कहने से पहले इस चीज को भी ध्यान में रखना चाहिए कि ये वहीं अभिषेक हैं, जिन्होंने पिता के बुरे दौर में उनका साथ देने के लिए अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी थी.

बुरे दौर से गुजर रहे थे अमिताभ

आज यानी 5 फरवरी को अभिषेक बच्चन का 50वां जन्मदिन है. इस मौके पर चलिए एक नजर डालते हैं उनके सफर पर. साल 1976 में उनका जन्म मुंबई में हुआ था. मुंबई से उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई की और फिर आगे की पढ़ाई के लिए स्विट्जरलैंड चले गए. बाद में बिजनेस की पढ़ाई करने के लिए वो अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी पहुंचे. उस दौरान अमिताभ की माली हालत खराब चल रही थी.

Abhishek Bachchan Personal Life

एक इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया था कि उनके पिता की कंपनी ABCL का बुरा दौर चल रहा था. उनसे पिता का दर्द देखा नहीं जा रहा था. वो अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं. भारत आते हैं और काम में पिता का साथ देने लगते हैं. अभिषेक ने खुद इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने पिता की फिल्म ‘मेजर साहब’ के सेट पर प्रोडक्शन बॉय का काम किया था. वो सेट पर चाय बनाते थे, लाइट्स इधर उधर रखते हैं.

एक साल तक अभिषेक के पास काम नहीं था

‘मेजर साहब’ के बाद अभिषेक काम की तलाश में जुट जाते हैं, लेकिन उन्हें भी काम नहीं मिल पा रहा था. एक साल तक उनके पास बिल्कुल भी काम नहीं था. फिर उन्हें मिलती है जेपी दत्ता के डायरेक्शन में बनी ‘रिफ्यूजी’, जो साल 2000 में आई थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. उसके बाद लाइन से उनकी फिल्में पिटती रहती हैं. और लगभग बॉक्स ऑफिस पर 13 अनसक्सेसफुल फिल्मों के बाद साल 2004 में आती है ‘धूम’. ये उनकी पहली सुपरहिट फिल्म थी. लेकिन इससे पहले भले ही उनकी ढेरों फिल्में पिटी थीं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं था कि अभिषेक ने उन फिल्मों में अच्छा काम नहीं किया था. कई तो आज कल्टा का दर्जा पा चुकी हैं, जिनमें से एक सबसे बड़ा नाम है ‘युवा’ का.

अभिषेक सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि एक कलाकार हैं. उनके किरदारों में सिनेमा की झलक देखने को मिलती है. अभिषेक को अमिताभ के जैसा स्टारडम भले ही नहीं मिला, लेकिन वो कितने अच्छे एक्टर हैं, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि आशुतोष गोवारिकर जब लगान बना रहे थे तो उन्होंने आमिर खान से पहले अभिषेक को फिल्म का ऑफर दिया था. लेकिन अभिषेक ने ये कहकर मना कर दिया था कि वो ऐसा मानते हैं कि वो अभी इस रोल के लिए कच्चे हैं. वो चाहते तो इस फिल्म को कर सकते थे, लेकिन ईमानदारी के साथ उन्होंने डायरेक्टर को मना कर दिया था. कहा तो ये भी जाता है कि आशुतोष ने 12 बार उन्हें ये फिल्म ऑफर की थी, लेकिन उन्होंने न कह दिया था.

अभिषेक जब भी कोई रोल करते हैं तो उसे निभाते नहीं हैं, जीते हैं, उसके लिए जी-जान लगा देते हैं. इसका सबसे बड़ा उदाहरण है साल 2010 में आई ‘रावण’. उन्होंने मणिरत्नम की इस फिल्म में बीरा मुंडा नाम का किरदार निभाया था. इस किरदार के लिए अभिषेक ने 18 किलो वजन कम किया था. ये चीज सिनेमा के लिए उनके जुनून को दिखाती है.

Abhishek Bachchan Movie

‘धूम’ ‘सरकार’, ‘गुरु’, ‘दिल्ली 6’, ‘दसवीं’, ‘घूमर’, ‘आई वॉन्ट टू वॉक’, ये अभिषेक की वो फिल्में हैं, जो ट्रोलर्स को जवाब देने के लिए और ये बताने के लिए काफी हैं कि अभिषेक की एक्टिंग में कितना दम है. अगर उनके बेहतरीन प्रोजेक्ट्स की बात हो तो वेब सीरीज ‘द बिग बुल’ को बिल्कुल भी नहीं भूला जा सकता है. उनके बेहतरीन प्रोजेक्ट्स में एक नाम आर बाल्की के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘पा’ का भी है.

गिनीज बुक में नाम और नेशनल अवॉर्ड

‘पा’ में अभिषेक के साथ अमिताभ बच्चन भी थे. दोनों ने इसमें रियल लाइफ से रिवर्स कैरेक्टर प्ले किया था. मतलब अभिषेक इस फिल्म में अमिताभ के कैरेक्टर के पिता बने थे. इसी के साथ दोनों ने इतिहास रचा दिया था. ये दोनों किसी फिल्म में रिवर्स रोल प्ले करने वाले पहले बाप-बेटे बन गए थे. इसके लिए दोनों का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ था.

अभिषेक ‘पा’ फिल्म के प्रोड्यूसर थे. बतौर प्रोड्यूसर इस पिक्चर के लिए बेस्ट फीचर फिल्म केटेगरी में उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था. अमिताभ को भी बेस्ट एक्टर के तौर पर इसी फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था. इस फिल्म की खास बात ये थी कि बतौर प्रोड्यूसर ये अभिषेक की पहली पिक्चर थी और इसने हर तरफ अपना परचम लहरा दिया था.

Abhishek Interesting Facts

इंडिया को 500 करोड़ क्लब वाली पहली फिल्म दी

अभिषेक ही वो एक्टर हैं, जिन्होंने भारत को वर्ल्डवाइड पहली 500 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म दी. वो फिल्म है साल 2013 में आई ‘धूम 3’. दुनियाभर से इस फिल्म ने 556 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसी के साथ 500 करोड़ क्लब वाली इंडिया की पहली फिल्म बन गई थी. आमिर खान इस फिल्म का हिस्सा जरूर थे, लेकिन इस बात को भी याद रखना होगा कि अभिषेक ‘धूम’ फ्रेंचाइजी के सबसे पुराने हीरो हैं.

ये भी पढ़ें-

एनिमल पार्क से पहले ही तीसरे पार्ट पर आए 3 धांसू अपडेट, रणबीर कपूर के लिए वांगा ने की सबसे बड़ी तैयारी!

धुरंधर का राहुल गांधी कौन? OTT पर फिल्म के आते ही चर्चा तेज

हर पार्ट में निगिटेव शेड वाला कैरेक्टर बदलता रहा, लेकिन अभिषेक और उदय चोपड़ा शुरू से इस फ्रेंचाइजी में लगातार दिखते आ रहे हैं. ऐसे में इस फ्रेंचाइजी पर ज्यादा हक उनका तो बनता है. बाकी अभिषेक कितने दमदार कलाकार हैं, इसका एक लाइन का जवाब बस यही है कि वो पिछले 26 सालों से बॉलीवुड में टिके हुए हैं. और किसी इंडस्ट्री में इतना लंबा समय गुजारना, इतने लंबे समय तक टिके रहना, काम करते रहना ही अपने आप में एक बड़ी बात होती है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey