Aamir Khan New Strategy: आमिर खान की इस साल एक फिल्म रिलीज हो चुकी है. वो शुरुआत में ‘हैप्पी पटेल’ में कैमियो करते दिखे थे. पर फिल्म का हाल बेहाल हो गया. यूं तो सबको इंतजार अगस्त का है. जब उनकी ‘लाहौर 1947’ आएगी. 13 अप्रैल का दिन सनी देओल की फिल्म के लिए चुना है, जो लंबे वक्त से अटकी हुई थी. पर आमिर खान की तैयारी जितनी अपनी फिल्मों के लिए हैं, उतनी ही बेटे जुनैद के लिए भी है. जी हां, वो कई फिल्मों में अबतक दिख चुके हैं, पर जनता को खास इम्प्रेस नहीं किया है. लेकिन 1 मई को उनकी अगली फिल्म आ रही है, जो है-Ek Din. जुनैद खान और साई पल्लवी के लिए यह राह उतनी आसान नहीं होगी, जितनी वो सोच रहे होंगे. क्योंकि तब और भी फिल्में आ रही हैं. इसी बीच आमिर खान ने बेटे के लिए सबसे तगड़ी रणनीति बना ली है.

दरअसल किसी भी फिल्म की एडवांस बुकिंग आमतौर पर रिलीज से 3 से 7 दिन पहले होती है. हालांकि, कई फिल्मों की बुकिंग रिलीज से 1 दिन पहले भी शुरू की जाती है. हालांकि, धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग 2 हफ्ते पहले ही शुरू कर दी गई थी. जिसमें पहले पेड प्रीव्यू शो के लिए बुकिंग हुई और फिर बाद में पहले दिन के लिए. पर यहां अब एक कदम आगे निकल गए हैं.
आमिर ने बेटे के लिए कौन सी प्लानिंग कर ली?
टिकट-बुकिंग ऐप्स इस्तेमाल करने वालों को तब शॉक लगा, जब देखा कि ‘एक दिन’ की बुकिंग शुरू हो चुकी है. जी हां, जुनैद की फिल्म 1 मई को रिलीज होने वाली है. हालांकि, शुरू में कई लोगों को लगा कि यह कोई तकनीकी गड़बड़ी है. क्योंकि आमतौर पर फिल्म रिलीज से कुछ ही दिन पहले या एक हफ्ते पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू की जाती है. पर अब पता लग चुका है कि यह कोई गलती नहीं थी. आमिर खान ने जुनैद खान और साई पल्लवी की इस फिल्म की बुकिंग 39 दिन पहले ही शुरू कर दी है. जो कि बहुत बड़ी स्ट्रेटजी है और पहले वो इस तरह का प्लान करते नहीं दिखे हैं. वो इस फिल्म पर पैसा लगा रहे हैं.
हाल ही में बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट से पता लगा कि, ‘एक दिन’ के टिकट अभी लगभग 20 शहरों में बिक रहे हैं. अब तक सिर्फ एक शो के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हुई है. वहीं, दिल्ली-NCR इस मामले में सबसे आगे है. जहां ‘एक दिन’ की एडवांस बुकिंग 24 स्क्रीन पर शुरू हुई है. मुंबई में 11 स्क्रीन, चंडीगढ़ और पुणे- 3 सिनेमाघरों में टिकट हैं. वहीं, अहमदाबाद, गुवाहाटी, उदयपुर, प्रयागराज,जयपुर, सूरत, वडोदरा, इंदौर… हर जगह एक-एक स्क्रीन पर एडवांस बुकिंग शुरू की गई है. अबतक फिल्म की देशभर से कुल 520 टिकट बुक हो गई हैं.
फिल्म को अभी से ही काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है. पर रायपुर में 11 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे तक, PVR सिटी सेंटर रायपुर में 46 टिकट बिक चुके थे. वहीं, PVR पैलेडियम मॉल अहमदाबाद में 37 टिकट बिके हैं. यह फिल्म के लिए बहुत पॉजिटिव साइन है और अच्छी रणनीति भी.





