मुजफ्फरनगर के युवक, ने VIDEO बनाकर की आत्महत्या: पत्नी-सास-साले पर…!.

मुजफ्फरनगर के युवक, ने VIDEO बनाकर की आत्महत्या: पत्नी-सास-साले पर…!.

खतौली। खतौली नई बस्ती निवासी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इस वीडियो में वह फांसी लगाने से पहले अपनी पत्नी, सास और साले पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगा रहा है। उसने इन तीनों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो वायरल होने के बाद पता चला कि 35 वर्षीय वसीम शेख ने दिल्ली के लोनी में आत्महत्या कर ली।

वसीम पिछले कुछ समय से दिल्ली लोनी में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में उसने अपनी पीड़ा व्यक्त की और बताया कि उसे घरेलू रंजिश के चलते प्रताड़ित किया जा रहा था।

वसीम अपने पीछे तीन मासूम बच्चे छोड़ गया है। घटना की जानकारी मिलने पर खतौली स्थित उसके परिवार के लोग दिल्ली पहुंचे और मंगलवार को वसीम का शव खतौली लाकर अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना से परिवार और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।

वसीम के परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बच्चों के पालन-पोषण और शिक्षा के लिए मदद की गुहार लगाई है। साथ ही, उन्होंने वसीम की पत्नी, सास और साले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है। वाइरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *