त्योहारों के सीजन से पहले TVS Motor Company ने अपनी Apache बाइक रेंज को अपडेट कर दिया है. कंपनी ने Apache RTR 160, Apache RTR 160 4V और Apache RTR 200 4V के नए वेरिएंट पेश किए हैं. इन बाइक्स में अब पहले से ज्यादा फीचर्स मिलेंगे. कहीं ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जोड़ा गया है, तो कहीं TFT डिस्प्ले के साथ Google Map Mirroring की सुविधा दी गई है.

नई Apache RTR 160 की शुरुआती कीमत 1.28 लाख रुपये रखी गई है. वहीं, Apache RTR 160 4V के नए टॉप वेरिएंट की कीमत 1.41 लाख रुपये है. Apache RTR 200 4V के अपडेटेड टॉप मॉडल के लिए 1.50 लाख रुपये खर्च करने होंगे. ये सभी कीमतें एक्सशोरूम, दिल्ली की हैं.
2026 TVS Apache RTR 160 में क्या नया है?
के नए टॉप वेरिएंट में डुअल चैनल ABS के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा बाइक में Hazard Lamps और LED Turn Signal Lamps भी मिलते हैं. यानी कंपनी ने इस मॉडल में सेफ्टी और सुविधा से जुड़े फीचर्स पर ध्यान दिया है. कलर ऑप्शन की बात करें, तो बाइक Arctic Teal और Granite Grey जैसे सिंगलटोन रंगों में मिलेगी. इसके अलावा Matte Black के साथ Red Alloy Wheels और Pearl White के साथ लाल अलॉय व्हील्स
वाले डुअलटोन ऑप्शन भी दिए गए हैं.
Apache RTR 160 4V में TFT स्क्रीन और मैप मिररिंग
के नए टॉप वेरिएंट में TFT डिस्प्ले के साथ Google Map Mirroring की सुविधा दी गई है. इसके जरिए राइडर बाइक की स्क्रीन पर नेविगेशन से जुड़ी जानकारी देख सकेंगे.इसमें Panic Brake Alert और TypeC Charger भी मिलता है. कलर ऑप्शन में Matte Black, Racing Red और Marine Blue शामिल हैं. वहीं, डुअलटोन Arctic Teal रंग के साथ Champagne Gold Alloy Wheels का विकल्प भी दिया गया है.
Apache RTR 200 4V में सबसे ज्यादा अपग्रेड
तीनों बाइक्स में Apache RTR 200 4V को सबसे ज्यादा फीचर अपडेट मिले हैं. इसमें फ्रंट में एडजस्टेबल यूएसडी सस्पेंशन दिया गया है। इसके साथ गूगल मैप मिररिंग, पैनिक ब्रेक अलर्ट और टाइपसी चार्जर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. यह बाइक आर्मरी ग्रीन, रेसिंग रेड और मैट ब्लैक सिंगलटोन रंगों में उपलब्ध होगी. इसके अलावा डुअलटोन Sepang Blue कलर के साथ लाल अलॉय व्हील्स का ऑप्शन भी मिलेगा.
Apache रेंज को लेकर कंपनी ने क्या कहा?
TVS मोटर कंपनी में प्रीमियम बिजनेस के हेड विमल सुंबली के मुताबिक, कंपनी त्योहारों के दौरान अपनी प्रीमियम बाइक रेंज को और बेहतर बना रही है. उनका कहना है कि Apache रेंज में परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी, डिजाइन और राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है. कंपनी के मुताबिक, इन नए वेरिएंट के आने के साथ पुराने टॉप मॉडल्स की जगह अपडेटेड कॉन्फिगरेशन ले लेंगे.
TVS Apache ने दुनियाभर में 70 लाख से ज्यादा राइडर्स का आंकड़ा भी पार कर लिया है. वहीं, Apache Owners Group यानी AOG में 5 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड सदस्य हैं. यह बाइक के मालिकों और राइडिंग के शौकीनों का एक बड़ा कम्युनिटी नेटवर्क है.