बुधवार, 16 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
GTI का बदला अंदाज, अब इलेक्ट्रिक हुई Volkswagen की सबसे पावरफुल कार! स्पीड और स्टाइल का जबरदस्त कॉम्बो​ | पाकिस्तान की टीम आएगी भारत, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला​ | अपने ही विभाग के अफसरों से परेशान ओपी राजभर, चुनाव से पहले फिर खोला मोर्चा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

THE VVAAN Trailer Out Now: सिद्धार्थ मल्होत्रा की द वन का ट्रेलर रिलीज, रहस्यमयी दुनिया ने गहराया राज​

सिद्धार्थ मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म एक अलौकिक लोककथा और पौराणिक रोमांच से भरपूर कहानी पर आधारित है। फिल्म में सिद्धार्थ के साथ तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर ने किया […]

सिद्धार्थ मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म एक अलौकिक लोककथा और पौराणिक रोमांच से भरपूर कहानी पर आधारित है। फिल्म में सिद्धार्थ के साथ तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर ने किया है, जबकि इसका निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। फिल्म में सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अपून सोनी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

16वीं सदी के वन देवी मंदिर की कहानी

फिल्म की कहानी बिहार में स्थित 16वीं सदी के एक वन देवी मंदिर से जुड़ी लोककथाओं से प्रेरित है। ट्रेलर में भारतीय लोककथाओं से प्रभावित एक रहस्यमयी दुनिया दिखाई गई है, जहां इंसानी संघर्ष का सामना अलौकिक शक्तियों और सदियों पुरानी मान्यताओं से होता है।

ट्रेलर में सिद्धार्थ ऐसे किरदार में नजर आ रहे हैं, जो जंगल से जुड़ी डरावनी मान्यताओं पर विश्वास नहीं करता और वहां प्रवेश कर जाता है। इसके बाद पूरे गांव पर प्रकृति का भयंकर प्रकोप टूट पड़ता है।

सिद्धार्थ के पुनर्जन्म का भी है संकेत

ट्रेलर में सिद्धार्थ के किरदार के पुनर्जन्म का भी संकेत मिलता है, जिससे फिल्म की कहानी और रहस्यमयी हो जाती है। वहीं, तमन्ना भाटिया फिल्म में सिद्धार्थ की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में लोककथा, रहस्य, अलौकिक शक्तियों और डर का मेल देखने को मिलेगा। ‘द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY